फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Tips: मिट्टी के मटके से नहीं आ रहा ठंडा पानी, तो आजमाएं ये उपाय मिलेगा फ्रिज जैसा पानी

Mon, 26 May 2025 07:40 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 26 May 2025 07:40 PM IST
सार

अक्सर गर्मियों में मिट्टी का मटका पानी ठंडा नहीं कर पाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं। आइए इस लेख में हम इसी के बारे में जानते हैं कि मटका पानी क्यों नहीं ठंडा कर पाता है और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है?

विज्ञापन
water in the earthen pot is not getting cold then try these remedy
मटका या घड़ा - फोटो : Adobe Stock

Summer Tips: गर्मी के मौसम में हर कोई ठंडा पानी पीना चाहता है। ज्यादातर लोग फ्रिज का ठंडा पानी पसंद करते हैं, लेकिन मिट्टी के मटके का पानी पीने के अपने अलग फायदे हैं। कई लोग मटके की प्राकृतिक ठंडक और स्वास्थ्य लाभों के लिए इसका पानी पीते हैं। मटके की खासियत यह है कि ये पानी को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखता है। लेकिन, कई बार ऐसा होता है कि आपका मटका पानी को अच्छे से नहीं ठंडा कर पाता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं और आपके मटके का पानी उतना ठंडा नहीं हो रहा जितनी आप उम्मीद करते हैं, यह लेख आपके लिए ही है। आइए इस लेख में जानते हैं कि अगर आपका मटका पानी को अच्छे नहीं ठंडा कर पाए तो आप क्या उपाय अपना सकते हैं?



कैसे ठंडा करता है मटके का पानी?
मटके में रखे पानी को ठंडा होने के पीछे का विज्ञान बहुत सरल है, और वो है वाष्पीकरण। मिट्टी के मटके में छोटे-छोटे छिद्र होते हैं, जिनसे पानी रिसकर बाहर की सतह पर आता है और हवा के संपर्क में आकर वाष्पीकृत होता है। इस प्रक्रिया में ऊर्जा का उपयोग होता है, जिससे मटके के अंदर का पानी ठंडा हो जाता है। अगर यह प्रक्रिया ठीक से नहीं हो रही है, तो पानी ठंडा नहीं होगा। अगर आपका मटका भी ठंडा पानी नहीं दे रहा है तो आप आगे बताए गए उपयों को अपना सकते हैं।

water in the earthen pot is not getting cold then try these remedy
मटका या घड़ा - फोटो : Adobe Stock

मटके को हवादार जगह पर रखें
मटके को हमेशा किसी हवादार जगह पर रखें, जहां हवा का आवागमन अच्छा हो। खुली जगह, बालकनी या खिड़की के पास रखना सबसे अच्छा होता है। इसे सीधी धूप से दूर रखें। धूप पड़ने से पानी गर्म हो जाएगा और ठंडक कम हो जाएगी।


ये भी पढ़ें- PMVY: क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना जिसके अंतर्गत मिलते हैं कई तरह के आर्थिक लाभ? यहां जानें सबकुछ
water in the earthen pot is not getting cold then try these remedy
मटका या घड़ा - फोटो : Adobe Stock

गीले कपड़े का इस्तेमाल करें
यह सबसे पुरानी और प्रभावी ट्रिक्स में से एक है। एक सूती कपड़ा लें, उसे पूरी तरह से गीला करें और मटके के चारों ओर लपेट दें। कपड़ा जितना ज्यादा पानी सोखेगा और जितनी देर गीला रहेगा, वाष्पीकरण उतना ही बेहतर होगा और पानी उतना ही ज्यादा ठंडा होगा।


ये भी पढ़ें-  काम की बात: गुजरात में सरकार ने चलाईं ये दो नई ट्रेनें, यहां जानें टाइमिंग से लेकर रूट तक सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन
water in the earthen pot is not getting cold then try these remedy
मटका या घड़ा - फोटो : Adobe Stock

मटके को स्टैंड पर रखें
मटके को सीधे जमीन पर रखने की बजाय, उसे किसी स्टैंड या लकड़ी के पाटे पर रखें। इससे मटके के निचले हिस्से को भी हवा मिलेगी और वाष्पीकरण बेहतर होगा।

विज्ञापन
water in the earthen pot is not getting cold then try these remedy
मटका या घड़ा - फोटो : Adobe Stock
नियमित सफाई करें
मटके को अंदर और बाहर से नियमित रूप से साफ करें। अंदर की तरफ कोई भी गंदगी जमने न दें, क्योंकि इससे पानी की गुणवत्ता और ठंडक दोनों प्रभावित होती हैं। मटके की सफाई के लिए सिर्फ सादे पानी और ब्रश का उपयोग करें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed