फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: गुजरात में सरकार ने चलाईं ये दो नई ट्रेनें, यहां जानें टाइमिंग से लेकर रूट तक सबकुछ

Mon, 26 May 2025 06:15 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 26 May 2025 06:15 PM IST
सार

गुजरात में पीएम मोदी ने आज वंदे भारत समेत दो नई एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दी है। आइए इस लेख में उन दोनों ट्रेनों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Government started these 2 new trains in Gujarat, know everything from timing to route here
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

Indian Railways: 26 मई 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के दाहोद में आयोजित एक समारोह में दो नई ट्रेनों, साबरमती-वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम उनकी दो दिवसीय गुजरात यात्रा (26-27 मई) का हिस्सा था, जिसमें 24,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया। इन ट्रेनों के शुरू होने से गुजरात में रेल कनेक्टिविटी, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। आइए, इस लेख में इन ट्रेनों के मार्ग, समय-सारिणी और विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानते हैं।



1. साबरमती-वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस
यह भारत की अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस सीरीज की नई ट्रेन है, जो अहमदाबाद के साबरमती स्टेशन को गुजरात के तीर्थस्थल वेरावल से जोड़ेगी। इस ट्रेन का नाम साबरमती-वेरावल वंदे भारत एक्सप्रेस है और इसका नंबर 26902 है। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी, सिर्फ गुरुवार के दिन ये ट्रेन नहीं चलेगी।

Government started these 2 new trains in Gujarat, know everything from timing to route here
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

इसमें चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार दोनों शामिल होंगे। यह ट्रेन तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगी, क्योंकि यह सोमनाथ मंदिर तक सबसे तेज पहुंचाने वाली ट्रेनों में से एक होगी।


ये भी पढ़ें- Ayushman Card: अगर गुम हो जाए आयुष्मान कार्ड तो क्या नहीं करवा पाएंगे मुफ्त इलाज? जानें नियम
 
Government started these 2 new trains in Gujarat, know everything from timing to route here
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

ये ट्रेन वेरावल से दोपहर 2:40 pm पर खुलेगी और जूनागढ़, राजकोट होते हुए सुरेंद्रनगर होकर रात 9:35 pm पर साबरमती पहुंचेगी। वापसी (26901) में साबरमती से सुबह करीब 5:25 am पर खुलेगी जो दोपहर 12:25 pm तक वेरावल पहुंचेगी।


ये भी पढ़ें- सावधान: चेक करें कहीं आप तो नहीं कर रहे हैं ये कुछ गलतियां, ब्लास्ट हो सकता है आपका एसी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Government started these 2 new trains in Gujarat, know everything from timing to route here
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

2. वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस
यह नई वलसाड-दाहोद एक्सप्रेस (19011) दक्षिण गुजरात के वलसाड को मध्य गुजरात के दाहोद से जोड़ेगी। यह ट्रेन स्थानीय यात्रियों और व्यापारियों के लिए सुविधाजनक होगी, क्योंकि यह औद्योगिक और ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ती है। यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी और इसमें साधारण, स्लीपर, और AC कोच होंगे।

विज्ञापन
Government started these 2 new trains in Gujarat, know everything from timing to route here
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

यह ट्रेन वलसाड, नवसारी, सूरत, भरूच, वडोदरा, और गोधरा जैसे स्टेशनों पर रुकते हुए दाहोद पहुंचेगी। यह ट्रेन सप्ताह के सातों दिन चलेगी। यह ट्रेन वलसाड से 5:15 am पर चलेगी और दाहोद में दोपहर 11:05 am पर पहुंचेगी। वापसी में ये ट्रेन (19012) दाहोद स्टेशन से सुबह 11:55 am पर खुलेगी और रात में 8:05 pm पर वलसाड पहुंचेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed