How To Improve CIBIL Score Fast: आज के समय में जब भी हम बैंक से होम लोन, कार लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते हैं, तो बैंक सबसे पहले हमारा सिबिल स्कोर चेक करता है। सिबिल स्कोर 300 से 900 के बीच एक 3-अंकों की संख्या होती है, जो हमारी वित्तीय साख और कर्ज चुकाने की क्षमता को दर्शाती है।
{"_id":"6ab1419451454124fb002391","slug":"want-to-improve-your-cibil-score-avoid-making-these-3-big-mistakes-in-hindi-2026-09-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुधारना चाहते हैं अपना सिबिल स्कोर? तो भूलकर भी न करें ये 3 बड़ी गलतियां","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सुधारना चाहते हैं अपना सिबिल स्कोर? तो भूलकर भी न करें ये 3 बड़ी गलतियां
Mon, 21 Sep 2026 08:09 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 21 Sep 2026 08:09 PM IST
सार
Want To Improve CIBIL Score Avoid These Mistakes: अक्सर ये देखने को मिलता है कि सिबिल स्कोर खराब होने के पीछे कई बार खाताधारक की छोटी-छोटी गलतियां होती हैं, जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए इस लेक में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
सिबिल स्कोर सुधारने के उपाय
- फोटो : AI
सिबिल स्कोर
- फोटो : अमर उजाला
लोन या क्रेडिट कार्ड की ईएमआई देर से चुकाना
- सिबिल स्कोर खराब होने का सबसे बड़ा कारण लोन की ईएमआई या क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान तय तारीख के बाद करना है।
- जब आप एक भी किश्त मिस करते हैं, तो बैंक इसकी रिपोर्ट सिबिल को भेजता है, जिससे आपका स्कोर तुरंत नीचे गिर जाता है।
- हमेशा अपने बिलों का भुगतान समय पर करें।
Cibil Score
- फोटो : AdobeStock
क्रेडिट कार्ड की पूरी लिमिट का अत्यधिक इस्तेमाल करना
- क्रेडिट कार्ड मिलते ही उसकी पूरी लिमिट खत्म कर देना एक बड़ी गलती है।
- वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, आपको अपनी कुल क्रेडिट लिमिट का सिर्फ 30-50 फीसदी ही इस्तेमाल करना चाहिए।
- अगर आपकी लिमिट 1 लाख रुपये है, तो 30 हजार से ज्यादा खर्च न करें, वरना बैंक आपको वित्तीय रूप से जोखिम भरा मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cibil Score
- फोटो : AdobeStock
एक साथ कई बैंकों में लोन या कार्ड के लिए अप्लाई करना
- जब आप एक साथ कई बैंकों में लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते हैं, तो हर बैंक आपके सिबिल की 'हार्ड इंक्वायरी' करता है।
- बार-बार इंक्वायरी होने से सिबिल स्कोर में गिरावट आती है। इससे बैंक को लगता है कि आप पैसों के लिए बहुत ज्यादा परेशान हैं।
विज्ञापन
सिबिल रिपोर्ट की नियमित जांच न करना
- फोटो : AdobeStock
सिबिल रिपोर्ट की नियमित जांच न करना
- कई बार बैंक या सिबिल की तकनीकी गलती के कारण भी आपकी रिपोर्ट में गलत जानकारी दर्ज हो जाती है, जिससे आपका स्कोर घट जाता है।
- इसलिए साल में कम से कम दो बार अपनी सिबिल रिपोर्ट जरूर चेक करें।
- अगर उसमें कोई गलती दिखे, तो तुरंत सिबिल की वेबसाइट पर जाकर सुधार की अर्जी दें।