आधार कार्ड का इस्तेमाल कई सारे कामों में किया जाता है, जिसकी वजह से हर किसी के पास आधार कार्ड होना काफी ज्यादा जरुरी है। आधार कार्ड एक तरह से आपकी पहचान है, जिससे आपके बारे में सारी जानकारी पता चल सकती है। आज आधार कार्ड बनवाना बहुत आसान है। आप इसे किसी भी नजदीकी आधार कार्ड केंद्र या पोस्ट ऑफिस से बनवा सकते हैं। मगर आजकल जालसाज भी काफी ज्यादा एक्टिव हैं, जिसके कारण वे कई बार लोगों का नकली आधार कार्ड तक बना देते हैं। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कत होती है, क्योंकि वो असली और नकली के बीच का फर्क नहीं कर पाते हैं और उन्हें लगता है कि उनका आधार कार्ड असली है। जबकि वो असली नहीं नकली होता है। अगर आप भी ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज हम आपको असली और नकली आधार कार्ड में फर्क करने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप बहुत ही आसानी से इस फर्क को समझ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
{"_id":"61b9d71a817f4c767747abe1","slug":"want-to-check-aadhaar-card-fake-or-genuine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Card: कहीं आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं? घर बैठे मिनटों में ऐसे लगाएं पता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Card: कहीं आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं? घर बैठे मिनटों में ऐसे लगाएं पता
Wed, 15 Dec 2021 05:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 15 Dec 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
असली और नकली आधार कार्ड में पता लगाने का तरीका
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असली और नकली आधार कार्ड में पता लगाने का तरीका
- फोटो : istock
ये रहा तरीका:-
स्टेप 1
- आपका आधार कार्ड असली है या नकली, इसका पता लगाने के लिए आपको आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आप अपना आधार कार्ड नंबर डालकर कैप्चा कोड भरिए।
असली और नकली आधार कार्ड में पता लगाने का तरीका
- फोटो : iStock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको ओटीपी वाला विकल्प चुनना है, इसके जरिए आपके मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड यानी एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको यहां भरना है और फिर आगे बढ़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
असली और नकली आधार कार्ड में पता लगाने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद अगर आपका आधार कार्ड असली होगा, तो आपके लिए एक नया पेज खुलेगा। जहां पर आपका आधार नंबर, नाम, और पते जैसी बाकी चीजें भी लिखी होंगी।
विज्ञापन
असली और नकली आधार कार्ड में पता लगाने का तरीका
- फोटो : facebook/All India Radio News
स्टेप 4
- अगर आपका आधार कार्ड नकली होगा, तो आपके लिए एक नया पेज नहीं खुलेगा जिससे ये प्रमाणित हो जाएगा कि आपका आधार कार्ड नकली है। ऐसे में आपको तुरंत अपने नजदीकी आधार कार्ड केंद्र पर संपर्क करना चाहिए।