फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Waiting Ticket Rule: वेटिंग टिकट लेकर आप कभी मत चढ़ना ट्रेन में, वरना इतना देना पड़ेगा जुर्माना

Fri, 04 Apr 2025 08:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 04 Apr 2025 08:41 AM IST
सार

Waiting Ticket Se Safar Kar Sakte Hain Ya Nahin: ट्रेन में यात्रा करने के लिए हमारे पासे टिकट होना जरूरी होता है। अगर आपके पास ये नहीं है या आप वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करते हैं, तो आप पर जुर्माना लग सकता है।

विज्ञापन
Waiting Ticket Rule for indian railways ka waiting ticket rules kya hai
भारतीय रेलवे का वेटिंग टिकट नियम क्या है? - फोटो : Adobe Stock

Indian Railways Waiting Ticket Rules: हमें जब भी एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा करनी होती है तो हम देखते हैं कि सफर कैसे किया जाए। कोई बस को चुनता है, तो कोई हवाई यात्रा करना पसंद करता है, जबकि कई लोग अपने वाहन से यात्रा करते हैं, लेकिन इन सबके बीच एक बड़ा तबका भारतीय ट्रेन से ही यात्रा करना पसंद करता है। पर अगर आप ट्रेन से सफर करना चाहते हैं या करने वाले हैं तो जान लें कि वेटिंग टिकट लेकर यात्रा न करें। भारतीय रेलवे का इसको लेकर नियम है और जो इस नियम का पालन नहीं करता है। उसके ऊपर जुर्माना लगाने का भी प्रावधान है। इसलिए वेटिंग टिकट के साथ यात्रा करने से बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं अगर आप वेटिंग ट्रेन टिकट लेकर ट्रेन से यात्रा करते हैं तो आप पर कितना जुर्माना लग सकता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Waiting Ticket Rule for indian railways ka waiting ticket rules kya hai
भारतीय रेलवे का वेटिंग टिकट नियम क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • दरअसल, अगर आपको ट्रेन से सफर करना है तो आपको कंफर्म ट्रेन टिकट चाहिए होता है। इसके अलावा अगर आपके पास आरएसी ट्रेन टिकट होता है तब भी आप ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं, लेकिन वेटिंग टिकट से यात्रा करना मना है।
Waiting Ticket Rule for indian railways ka waiting ticket rules kya hai
भारतीय रेलवे का वेटिंग टिकट नियम क्या है? - फोटो : AdobeStock
  • आपने अगर ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक किया है तो नियमों के तहत रेलवे के पोर्टल से ये टिकट अपने आप कैंसिल हो जाती है। इसको आपको अलग से कैंसिल नहीं करवाना होता है। जबकि, अगर आपने टिकट काउंटर से ट्रेन टिकट ली है तो ये टिकट कैंसिल नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Waiting Ticket Rule for indian railways ka waiting ticket rules kya hai
भारतीय रेलवे का वेटिंग टिकट नियम क्या है? - फोटो : AdobeStock

इतना लगता है जुर्माना:-

स्लीपर कोच

  • कई लोग वेटिंग टिकट लेकर ही ट्रेन में चढ़ जाते हैं। अगर आप वेटिंग टिकट के साथ स्लीपर कोच में जाते हैं तो आपको नियमों के तहत 250 रुपये जुर्माना देना होता है। साथ ही जहां से आप ट्रेन में चढ़े होते हैं और जहां पर टीटीई आपको पकड़ते हैं, वहां तक का किराया भी देना होता है या जहां तक की आपको यात्रा करनी होती है वहां तक का किराया देना होता है।
विज्ञापन
Waiting Ticket Rule for indian railways ka waiting ticket rules kya hai
भारतीय रेलवे का वेटिंग टिकट नियम क्या है? - फोटो : Adobe Stock

एसी कोच

  • अगर कोई व्यक्ति एसी कोच में चढ़ता है और उसके पास वेटिंग टिकट है तो ऐसे में आपको 440 रुपये का जुर्माना देना होता है। वहीं, जहां से आप चढ़ होते हैं और अपने गंतव्य तक का किराया भी आपको देना होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed