Indian Railways Waiting Ticket Rules: हमें जब भी एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा करनी होती है तो हम देखते हैं कि सफर कैसे किया जाए। कोई बस को चुनता है, तो कोई हवाई यात्रा करना पसंद करता है, जबकि कई लोग अपने वाहन से यात्रा करते हैं, लेकिन इन सबके बीच एक बड़ा तबका भारतीय ट्रेन से ही यात्रा करना पसंद करता है। पर अगर आप ट्रेन से सफर करना चाहते हैं या करने वाले हैं तो जान लें कि वेटिंग टिकट लेकर यात्रा न करें। भारतीय रेलवे का इसको लेकर नियम है और जो इस नियम का पालन नहीं करता है। उसके ऊपर जुर्माना लगाने का भी प्रावधान है। इसलिए वेटिंग टिकट के साथ यात्रा करने से बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं अगर आप वेटिंग ट्रेन टिकट लेकर ट्रेन से यात्रा करते हैं तो आप पर कितना जुर्माना लग सकता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
Waiting Ticket Rule: वेटिंग टिकट लेकर आप कभी मत चढ़ना ट्रेन में, वरना इतना देना पड़ेगा जुर्माना
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 04 Apr 2025 08:41 AM IST
सार
Waiting Ticket Se Safar Kar Sakte Hain Ya Nahin: ट्रेन में यात्रा करने के लिए हमारे पासे टिकट होना जरूरी होता है। अगर आपके पास ये नहीं है या आप वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करते हैं, तो आप पर जुर्माना लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन