अगर आप सरकारी राशन की दुकान से मुफ्त राशन की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक खास स्कीम को लॉन्च किया है। इस स्कीम के अंतर्गत उत्तर प्रदश सरकार ने फैमिली आईडी को लॉन्च किया है। ऐसे में लाभार्थी को राशन लेने के लिए अब राशन कार्ड की जरूरत नहीं होगी। वह फैमिली आईडी के जरिए ही राशन सुविधा का लाभ उठा सकेगा। अब परिवार को एक पहचान के आधार पर सभी सुविधाएं मिल जाएंगी। ऐसे में अगर आपका राशन कार्ड कहीं से फट गया है या फिर गुम हो गया है। इस स्थिति में आपको नया राशन कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं है। आपका काम फैमिली आईडी से हो जाएगा। फैमिली आईडी योजना को अभी उत्तर प्रदेश में ही लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
जानना जरूरी: अब बिना राशन कार्ड के भी उठा सकेंगे मुफ्त राशन का लाभ, जानिए क्या है सरकार की स्कीम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 10 Feb 2023 11:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन