आज के समय में देश में लगभग हर किसी के पास अपना खुद का बैंक खाता है। नौकरी करने से लेकर स्कूल और कॉलेज में मिलने वाली स्कॉलरशिप से लेकर हर जगह बैंक खाते की जरूरत होती है। मगर कई बार ऐसे में एक ही आदमी के पास एक से अधिक बैंक खाते होते हैं, जिसके बाद उसे कई सारी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। आज के दौर में एक साथ कई सारे बैंक खातों को नियमित तौर पर चलाना बहुत मुश्किल काम होता है। साथ ही हर एक बैंक खाते में न्यूनतम बैलेंस होने का नियम आने के बाद से और भी परेशानियां बढ़ी हैं। ऐसे हर एक खाते में न्यूनतम बैलेंस न रख पाने की वजह से आपको जुर्माना देना पड़ता है, जिसकी वजह से आपके ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ता जाता है। इस स्थिति में लोग काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं। मगर अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप अपने अनावश्यक खातों को बहुत ही आसानी से बंद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस आसान प्रक्रिया को...
{"_id":"61bb2d70f5cd4d0edd00922a","slug":"use-these-easy-tips-to-close-your-extra-bank-account","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bank Account: अगर आपके पास भी है एक से अधिक बैंक खाते तो अब न हों परेशान, जानिए बंद करवाने के ये आसान तरीके","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Bank Account: अगर आपके पास भी है एक से अधिक बैंक खाते तो अब न हों परेशान, जानिए बंद करवाने के ये आसान तरीके
Fri, 17 Dec 2021 08:50 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 17 Dec 2021 08:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
ऐसे बंद करवा सकते हैं अपने अनावश्यक बैंक खाते:-
स्टेप 1
- इसके लिए आपको खुद बैंक में जाना होगा और वहां पर खाता बंद करने वाला फॉर्म भरना होगा। इसके साथ ही आपको डी-लिंकिंग वाला फॉर्म भी भरना होगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
स्टेप 2
- अब आपको बैंक खाता बंद करने का कारण बताना होगा। इसके बाद आपको दूसरे खाते की जानकारी देनी होगी, जिसमें आप अपने इस खाते का पैसा ट्रांसफर करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
स्टेप 3
- साथ ही अगर आपका जॉइंट खाता है, तो आपको खाता बंद करने वाले फॉर्म पर दूसरे खाताधारक के भी साइन लेने होंगे। नहीं तो आपका खाता बंद नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
स्टेप 4
- खाता बंद करने के साथ आपको इससे जुड़ी चेक बुक और डेबिट कार्ड को भी जमा करना होगा और इस तरह से आपका खाता पूरी तरह बंद हो जाएगा।