फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bank Account: अगर आपके पास भी है एक से अधिक बैंक खाते तो अब न हों परेशान, जानिए बंद करवाने के ये आसान तरीके

Fri, 17 Dec 2021 08:50 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 17 Dec 2021 08:50 AM IST
विज्ञापन
use these easy tips to close your extra bank account
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आज के समय में देश में लगभग हर किसी के पास अपना खुद का बैंक खाता है। नौकरी करने से लेकर स्कूल और कॉलेज में मिलने वाली स्कॉलरशिप से लेकर हर जगह बैंक खाते की जरूरत होती है। मगर कई बार ऐसे में एक ही आदमी के पास एक से अधिक बैंक खाते होते हैं, जिसके बाद उसे कई सारी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। आज के दौर में एक साथ कई सारे बैंक खातों को नियमित तौर पर चलाना बहुत मुश्किल काम होता है। साथ ही हर एक बैंक खाते में न्यूनतम बैलेंस होने का नियम आने के बाद से और भी परेशानियां बढ़ी हैं। ऐसे हर एक खाते में न्यूनतम बैलेंस न रख पाने की वजह से आपको जुर्माना देना पड़ता है, जिसकी वजह से आपके ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ता जाता है। इस स्थिति में लोग काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं। मगर अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप अपने अनावश्यक खातों को बहुत ही आसानी से बंद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस आसान प्रक्रिया को...

use these easy tips to close your extra bank account
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

ऐसे बंद करवा सकते हैं अपने अनावश्यक बैंक खाते:-

स्टेप 1

  • इसके लिए आपको खुद बैंक में जाना होगा और वहां पर खाता बंद करने वाला फॉर्म भरना होगा। इसके साथ ही आपको डी-लिंकिंग वाला फॉर्म भी भरना होगा।
use these easy tips to close your extra bank account
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

स्टेप 2

  • अब आपको बैंक खाता बंद करने का कारण बताना होगा। इसके बाद आपको दूसरे खाते की जानकारी देनी होगी, जिसमें आप अपने इस खाते का पैसा ट्रांसफर करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
use these easy tips to close your extra bank account
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

स्टेप 3

  • साथ ही अगर आपका जॉइंट खाता है, तो आपको खाता बंद करने वाले फॉर्म पर दूसरे खाताधारक के भी साइन लेने होंगे। नहीं तो आपका खाता बंद नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
use these easy tips to close your extra bank account
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

स्टेप 4

  • खाता बंद करने के साथ आपको इससे जुड़ी चेक बुक और डेबिट कार्ड को भी जमा करना होगा और इस तरह से आपका खाता पूरी तरह बंद हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed