What is upi circle? अक्सर घर के बच्चों और बुजुर्गों को छोटे-मोटे खर्चों के लिए नकद पर निर्भर रहना पड़ता है। मगर आज हम आपको एक ऐसी सुविधाजनक डिजिटल सर्विस के बारे बताने जा रहे हैं जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने डिजिटल लेनदेन को और अधिक समावेशी बनाने के लिए 'यूपीआई सर्किल' का संचालन करती है।
UPI Circle: क्या होता है यूपीआई सर्किल? ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं इसका मतलब
How To Use UPI Circle ? : आज के डिजिटल दौर में बहुत से लोग यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं। आज हम आपके इसी यूपीआई का एक ऐसी सर्विस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में सभी लोगों को जानना चाहिए। आइए इस लेख में हम यूपीआई सर्किल के बारे में विस्तार से जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसे काम करता है यूपीआई सर्किल?
- यूपीआई सर्किल में दो प्रकार के लोग होते हैं, प्राइमरी यूजर (जिसका बैंक खाता है) और सेकेंडरी यूजर (जो भुगतान कर सकता है)।
- प्राइमरी यूजर अपने एप में जाकर सेकेंडरी यूजर को जोड़ता है और उसे दो तरह के अधिकार दे सकता है, 'Full Delegation' या 'Partial Delegation'।
- 'पार्शियल डेलीगेशन' में हर भुगतान के लिए प्राइमरी यूजर की मंजूरी (ओटीपी या पिन) जरूरी होती है, जबकि 'फुल डेलीगेशन' में एक निश्चित मासिक सीमा (जैसे ₹5,000) तय की जा सकती है, जिसके भीतर सेकेंडरी यूजर बिना बार-बार अनुमति लिए भुगतान कर सकता है।
सुरक्षा और नियंत्रण के कड़े मानक
- सुरक्षा के लिहाज से यूपीआई सर्किल पूरी तरह सुरक्षित है क्योंकि इसका पूरा नियंत्रण प्राइमरी यूजर के हाथ में होता है।
- आप कभी भी सेकेंडरी यूजर की खर्च करने की सीमा को घटा या बढ़ा सकते हैं, या उसे तुरंत ब्लॉक कर सकते हैं।
- इसके अलावा, हर ट्रांजैक्शन की रीयल-टाइम सूचना प्राइमरी यूजर को मिलती रहती है। इससे न सिर्फ धोखाधड़ी का खतरा कम होता है, बल्कि आप अपने परिवार के खर्चों पर भी नजर रख सकते हैं।
यूपीआई सर्किल के मुख्य फायदे
- इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि सेकेंडरी यूजर को अपना अलग बैंक खाता खोलने की जरूरत नहीं पड़ती।
- यह ग्रामीण इलाकों या उन घरों के लिए काफी मददगार हो सकता है जहां सिर्फ एक ही व्यक्ति के पास बैंकिंग की सुविधा है।
- इसके जरिए आप दूर बैठे अपने माता-पिता के बिलों का भुगतान कर सकते हैं।
- यह तकनीक कैश की जरूरत को खत्म करती है और हर छोटे ट्रांजैक्शन का डिजिटल रिकॉर्ड रखने में मदद करती है, जिससे भविष्य में बजट बनाना आसान हो जाता है।
- अगर आपके घर में भी ऐसे सदस्य हैं जो बैंक अकाउंट न होने के कारण यूपीआई का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, तो आज ही अपने भीम (BHIM), गूगल पे या फोन पे ऐप में यूपीआई सर्किल को एक्टिवेट करें।
- यह सुविधा न सिर्फ आपके जीवन को आसान बनाएगी बल्कि आपके अपनों को भी डिजिटल रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाएगी।