31 March 2026 Deadlines: जैसे-जैसे महीने या साल बदलते हैं, तो इसके साथ ही कुछ न कुछ नियम भी बदलते हैं। हमारे जीवन में कई तरह के नए नियम आते हैं, जो हमारी रोजमर्रा के कामों पर असर डालते हैं। ये नियम भी हमारे लिए जरूरी हो जाते हैं ताकि सभी चीजें सुचारु रूप से चलती रहे।
31 मार्च आखिरी तारीख: सिर्फ 7 दिन बाकी! आज ही निपटा लें ये 5 जरूरी काम, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत
31 March 2026 Financial Deadlines: 31 मार्च 2026 की तारीख आने में अब सिर्फ 7 दिन का वक्त बचा है। ऐसे में वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले आपको पैन कार्ड से लेकर बाकी जरूरी काम करवा लेने चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 मार्च 2026 से पहले कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
पैन कार्ड बनवाना होगा कठिन!
- 31 मार्च के बाद अगर पैन कार्ड बनवाते हैं, तो ये प्रोसेस थोड़ा लंबा हो सकता है
- 31 मार्च तक आप अभी चल रहे प्रोसेस यानी आधार कार्ड से ही पैन कार्ड बनवा सकते हैं, लेकिन 31 मार्च के बाद आपको और अधिक दस्तावेज देने पड़ सकते हैं
टैक्स बचाने का मौका
- आप अगर पुराने टैक्स प्रणाली का इस्तेमाल करते हैं, तो ऐसे में आप सुकन्या समृद्धि योजना, एनपीएस और पीपीएफ में निवेश करके टैक्स में छूट पा सकते हैं
- पर ध्यान रहे कि इसके लिए आपको 31 मार्च 2026 से पहले पैसे जमा करने होंगे। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको टैक्स में छूट मिल सकती है
हेल्थ इंश्योरेंस वाले ध्यान दें
- अगर आपको हेल्थ इंश्योरेंस के जरिए टैक्स में छूट चाहिए
- ऐसे में आपको अपने हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम 31 मार्च 2026 से पहले भरना होगा
होम लोन रीपमेंट पर छूट
- 31 मार्च की तारीख होम लोन वालों के लिए भी काफी खास हो सकती है
- आप होम लोन के प्रिंसिपल अमाउंट पर सेक्शन 80सी के तहत ब्याज पर छूट ले सकते हैं
- इसके लिए आपको होम लोन का रीपमेंट 31 मार्च से पहले करना होगा