फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Old Age Pension Scheme: यूपी में वृद्धावस्था पेंशन स्कीम में मिल रहे हैं 500 रुपये महीना, जानें क्या-क्या दस्तावेज चाहिए

Tue, 18 Jan 2022 01:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 18 Jan 2022 01:17 PM IST
विज्ञापन
UP Old Age Pension Scheme required documents utility news in hindi
यूपी में वृद्धावस्था पेंशन स्कीम का लाभ कैसे लें - फोटो : istock

वैसे तो व्यक्ति को कब आर्थिक रूप से मदद चाहिए हो, कुछ नहीं पता। लेकिन जैसे-जैसे लोग बुजुर्ग होते जाते हैं, वैसे-वैसे उनका ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। घर-परिवार के लोग अपने बुजुर्गों का ध्यान तो रखते हैं, लेकिन कई ऐसे भी वृद्ध हैं जिनका कोई ध्यान नहीं रखता है और वो सच में गरीब होते हैं और उन्हें मदद की सख्त जरूरत होती है। ऐसे ही गरीब और जरूरतमंद बुजुर्गों की मदद के लिए सरकारें वृद्धावस्था पेंशन चलाती हैं। जैसे- उत्तर प्रदेश सरकार चलाती है। ऐसे में इस पेंशन योजना का लाभ हर कोई बुजुर्ग उठा सकता है, ताकि हर महीने यूपी सरकार की तरफ से उन्हें आर्थिक मदद मिल सके। तो चलिए जानते हैं कि इसका लाभ किन्हें मिल सकता है और साथ ही इस योजना का लाभ लेने के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं आदि। तो चलिए जानते हैं इस वृद्धावस्था पेंशन के बारे में...

UP Old Age Pension Scheme required documents utility news in hindi
यूपी में वृद्धावस्था पेंशन स्कीम का लाभ कैसे लें - फोटो : istock

योजना का ये है उद्देश्य

  • दरअसल, यूपी ओल्ड ऐज पेंशन स्कीम का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी पात्र नागरिकों को पेंशन प्रदान करना है, ताकि उनको ये लाभ मिल सके। जरूरतमंद लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए ये कदम उठाया गया है।
UP Old Age Pension Scheme required documents utility news in hindi
यूपी में वृद्धावस्था पेंशन स्कीम का लाभ कैसे लें - फोटो : Pixabay

इतने पैसे मिलेंगे हर महीने

  • बात अगर इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ की करें, तो इसमें आपको हर महीने 500 रुपये पेंशन के रूप में दी जाती है। पेंशन को सीधे आपके बैंक खाते में भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Old Age Pension Scheme required documents utility news in hindi
यूपी में वृद्धावस्था पेंशन स्कीम का लाभ कैसे लें - फोटो : istock

इतनी होनी चाहिए उम्र

  • अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपकी उम्र 60 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए। इन नागरिकों का नाम गरीबी रेखा के नीचे होना चाहिए। जहां ग्रामीण क्षेत्रों में इन बुजुर्गों की सालाना आय 46080 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, तो वहीं दूसरी तरफ शहरी क्षेत्रों में बुजुर्गों की सालाना आय 56460 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
UP Old Age Pension Scheme required documents utility news in hindi
यूपी में वृद्धावस्था पेंशन स्कीम का लाभ कैसे लें - फोटो : iStock

आवेदन पत्र भरते समय चाहिए ये दस्तावेज:-

  • जन्म/आयु प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाते की पासबुक आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed