UP Free Tablet Smartphone Yojana: आज हम उत्तर प्रदेश सरकार की एक खास योजना के बारे में बात करने वाले हैं। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के युवाओं को मुफ्त स्मार्टफोन और टैबलेट प्रदान किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश फ्री टैबलेट स्मार्टफोन योजना का उद्देश्य प्रदेश के 1 करोड़ युवाओं को लाभान्वित करना है। इस योजना के संचालन के लिए सरकार ने विशेष तौर पर 3 हजार करोड़ रुपये के बजट का निर्धारण किया है। योजना का लाभ प्रदेश में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, टेक्निकल और डिप्लोमा कर रहे छात्र उठा सकेंगे। इसके अलावा युवाओं को मुफ्त डिजिटल एक्सेस भी प्रदान किया जाएगा। ऐसे में मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन का लाभ लेकर छात्र एक अच्छी शिक्षा पा सकेंगे। वहीं दूसरी तरफ टैबलेट और स्मार्टफोन का लाभ लेने के बाद युवाओं को नौकरी ढूंढने में भी काफी सहायता मिलेगी। इस योजना के तहत प्रदेश में कई युवाओं को मुफ्त स्मार्टफोन और टैबलेट का लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
UP FTS Yojana: युवाओं को मुफ्त में मिल रहे हैं स्मार्टफोन और टैबलेट, जानें योजना से जुड़ी खास बातें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन