फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Union Budget 2026: जानें इस बार किन सेक्टर्स में हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं ?

Sun, 01 Feb 2026 09:56 AM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 01 Feb 2026 09:56 AM IST
सार

Union Budget 2026-27 Expectations: आज वित्त मंत्री अपना 9वां बजट पेश करेंगी। ऐसे में लोगों को इस बजट से क्या उम्मीदें हैं, हम आपसे इसी बारे में बात करेंगे।

विज्ञापन
union budget 2026 expectations for salaried employees and businessman in India
बजट 2026 - फोटो : Amar ujala

Union Budget 2026 Expectations: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट 2026‑27 पेश करने जा रही हैं। इस बजट से देश के आम नागरिक, किसान, उद्योग और इनकम टैक्स देने वाले सभी वर्गों की बड़ी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। लोग वित्त मंत्री से राहत और विकास दोनों की उम्मीद रखते हैं और चाहते हैं कि यह बजट उनकी रोज़मर्रा की जिंदगी, आय और रोजगार पर सकारात्मक असर डाले।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इस बार बजट में किन प्रमुख क्षेत्रों और मुद्दों पर घोषणाएं हो सकती हैं। फिलहाल ये सिर्फ संभावनाएं हैं, बाकि आज वित्त मंत्री की घोषणाओं से यह तय होगा कि किस तरह से जनता और व्यवसाय दोनों को फायदा पहुंच सकता है।

union budget 2026 expectations for salaried employees and businessman in India
जानें इस बार किन सेक्टर्स में हो सकती है बड़ी घोषणाएं ? - फोटो : Adobe Stock

1. इनकम टैक्स में राहत
 
  • पुराने टैक्स रीजीम के भविष्य और नए स्लैब में बदलाव पर ध्यान दिया जा रहा है। 
  •  टैक्सपेयर्स की भी उम्मीदें है कि वित्त मंत्री टैक्स फ्री इनकम के दायरे को को बढ़ा दें  
  • इसमें मानक कटौती बढ़ाने की संभावना है जिससे आम कर्मचारियों और मध्यम वर्ग को लाभ मिल सके।

 
union budget 2026 expectations for salaried employees and businessman in India
जानें इस बार किन सेक्टर्स में हो सकती है बड़ी घोषणाएं ? - फोटो : Adobe stock
2. कृषि एवं किसान समर्थन
 
  •  किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी की संभावना है।
  • खेती की लागत कम करने, कृषि उत्पादों के लिए कोल्ड चेन सपोर्ट बढ़ाने और मार्केटिंग सुधारों को लागू करने पर जोर दिया जा सकता है। 
  • यह किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को स्थिर बनाने में मदद करेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
union budget 2026 expectations for salaried employees and businessman in India
जानें इस बार किन सेक्टर्स में हो सकती है बड़ी घोषणाएं ? - फोटो : Freepik.com
3. स्वास्थ्य और शिक्षा खर्च़
  • स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश बढ़ाकर भारत को एक ग्लोबल हेल्थ हब बनाने की योजना है। 
  • दवा और उपकरण निर्माण में आत्मनिर्भरता के लिए रिसर्च में 5,000 करोड़ रुपये का आवंटन हो सकता है।
  • हेल्थ इंश्योरेंस में राहत देने के लिए भी इस बजट में कुछ घोषणा हो सकती है।
  • अस्पतालों, मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं पर अधिक ध्यान दिया जाएगा।
  •  शिक्षा और कौशल विकास पर भी खर्च बढ़ाने की उम्मीद है, ताकि रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकें।

 
विज्ञापन
union budget 2026 expectations for salaried employees and businessman in India
जानें इस बार किन सेक्टर्स में हो सकती है बड़ी घोषणाएं ? - फोटो : पीटीआई
4. बुनियादी ढांचा और विकास
 
  • रेलवे, सड़क और लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं के लिए बजट आवंटन बढ़ाने की संभावना है। 
  •  डिजिटल इंडिया और इलेक्ट्रिक वाहन इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए भी योजनाए बनाई जा सकती हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed