Rules Change From 1st February 2026: हर महीने की पहली तारीख आम लोगों के लिए कई बदलाव लेकर आती है। ये बदलाव सीधे तौर पर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और खर्चों को प्रभावित करने का काम करते हैं। फरवरी की शुरुआत भी कुछ ऐसे ही बदलावों के साथ होने जा रही है। इन बदलावों का सीधा असर आम उपभोक्ताओं से लेकर किसानों के ऊपर देखने को मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें क सरकार और संबंधित विभाग समय-समय पर नीतियों, योजनाओं और कीमतों में संशोधन करते हैं, ताकि आर्थिक संतुलन बनाए रखा जा सके। इस कारण आपको 1 फरवरी से होने जा रहे बदलावों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।
Rules Change: LPG गैस कीमतों में हुई बढ़ोतरी, 1 फरवरी से बदल गए ये बड़े नियम
February 2026 Rules Change: फरवरी महीने में कई महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं। एक नागरिक होने के नाते आपको बदलने जा रहे इन नियमों के बारे में पता होना जरूरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलपीजी गैस की कीमतें
- आज 1 फरवरी को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
- हर महीने की शुरुआत में तेल कंपनियां घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं।
- आज एलपीजी गैस की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की है। इस दौरान 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं।
Budget 2026: आखिर 1 फरवरी को ही क्यों पेश होता है बजट? जानें बजट से जुड़ी ये जरूरी बातें
पान मसाला, सिगरेट और तंबाकू की कीमतों में बढ़ोतरी
- 1 फरवरी से पान मसाला, सिगरेट और तंबाकू उत्पादों की कीमतें बढ़ गई हैं।
- सरकार इन उत्पादों पर टैक्स बढ़ाया है, ताकि इनके सेवन को हतोत्साहित किया जा सके।
- सरकार के इस कदम से राजस्व में इजाफा होगा।
- टैक्स बढ़ने से इन वस्तुओं की खुदरा कीमतें बढ़ेंगी, जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा।
जारी हो सकती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त
- भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त फरवरी महीने में जारी कर सकती है।
- हालांकि, इसका आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।
- मीडिया रिपोर्ट्स में पिछले ट्रेंड्स और किस्त जारी करने के पैटर्न को देखते हुए इसके फरवरी महीने में आने की संभावना जताई जा रही है।
1 फरवरी को पेश होगा बजट
- 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करेंगी।
- बजट में सरकार की आर्थिक प्राथमिकताएं, टैक्स नीति और कल्याणकारी योजनाओं की दिशा साफ होती है।
- आम आदमी से लेकर कारोबारी और किसान तक, सभी की नजरें बजट पर टिकी हुई हैं।
Budget 2026 Live Streaming: क्या है बजट सत्र का पूरा शेड्यूल? जानें कैसे डाउनलोड करें इसकी PDF फाइल