फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 साल पुराने आधार कार्डधारक ध्यान दें: क्या आपका आधार हो गया है अपडेट? ऐसे करें चेक

Tue, 24 Sep 2024 05:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 24 Sep 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
UIDAI Update: How to check your aadhaar card update status
आधार अपडेट का स्टेटस चेक करने का तरीका। - फोटो : Amar Ujala

Aadhaar Card Update: आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे जिनका काम आपको सरकारी या गैर-सरकारी काम के लिए पड़ता होगा। इसमें कई अलग-अलग तरह के दस्तावेज शामिल हैं। जैसे- अपने आधार कार्ड को ही देख लीजिए। आज के समय में इस दस्तावेज की काफी जरूरत होती है। अगर आपके पास आधार नहीं है तो आपके कई काम अटक सकते हैं। जैसे- बैंक खाता खुलवाने में, लोन में, सिम कार्ड लेने में, सरकारी कामों के लिए आदि। वहीं, जिन लोगों के आधार कार्ड 10 साल पुराने हैं उन्हें इसे अपडेट भी करवाना होता है, लेकिन जो लोग अपने आधार कार्ड को अपडेट करवा चुके हैं वे अपने आधार कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि वो अपडेट हुआ है या नहीं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...

UIDAI Update: How to check your aadhaar card update status
आधार अपडेट का स्टेटस चेक करने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock

पहले आखिरी तारीख जान लें

  • दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई भारत के नागरिकों को आधार कार्ड जारी करता है। ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड को बने हुए 10 साल हो चुके हैं और यूआईडीएआई के मुताबिक, आपको इस कार्ड को अपडेट करवाना होगा। आप ऑनलाइन तरीके से इस काम को मुफ्त में कर सकते हैं। जबकि, ऑफलाइन आपको शुल्क देना पड़ता है।
UIDAI Update: How to check your aadhaar card update status
आधार अपडेट का स्टेटस चेक करने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
  • वहीं, यूआईडीएआई की तरफ से आधार कार्ड को अपडेट करवाने की आखिरी तारीख 14 जून 2024 थी, लेकिन अब इस तारीख को बढ़ाकर 14 दिसंबर 2024 कर दिया गया है। ऐसे में अब आपके पास 2 महीने से ज्यादा का समय है। इसलिए समय रहते आप अपने आधार कार्ड को जरूर अपडेट करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
UIDAI Update: How to check your aadhaar card update status
आधार अपडेट का स्टेटस चेक करने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock

ऐसे चेक करें, आपका आधार अपडेट हुआ है या नहीं:-

स्टेप 1

  • आपका आधार कार्ड भी 10 साल पुराना हो चुका है तो आप इसे घर बैठे ही अपडेट कर चुके हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/en/ पर जाना होता है
  • आप यहां जैसे ही जाएंगे तो अपने आधार कार्ड की मदद से लॉगिन कर लें
विज्ञापन
UIDAI Update: How to check your aadhaar card update status
आधार अपडेट का स्टेटस चेक करने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको 'माय आधार' सेक्शन में जाकर 'चेक आधार अपडेट स्टेटस' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको 'SRN' पर क्लिक करना है और आपको अपना सर्विस रिक्वेस्ट नंबर यहां भरना है
  • फिर स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिया है उसे भर दें जिसके बाद आपको स्टेटस पता चल जाएगा कि आपका आधार अपडेट हुआ है या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed