फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: अब मुफ्त में होगा आधार कार्ड में दस्तावेज अपडेट, यूआईडीएआई ने लिया यह फैसला

Fri, 17 Mar 2023 11:02 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 17 Mar 2023 11:02 AM IST
विज्ञापन
UIDAI Said Aadhaar Card Document Updation Process Is Free From 15th March To 14th June
aadhar card new - फोटो : istock

Free Aadhaar Card Document Updation: आधार पहचान का प्रमाण है। आज के समय विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ लेने से लेकर कई दूसरी जगहों पर आधार कार्ड की मांग की जा रही है। ऐसे में इस कार्ड की काफी ज्यादा उपयोगिता हम लोगों के लिए है। इसके अलावा कई दूसरे दस्तावेजों के साथ आधार कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। आधार कार्ड में हमारी डेमोग्राफिकल और बायोमेट्रिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि आधार कार्ड में अगर कोई गलत डिटेल्स दर्ज हो जाए। इस स्थिति में उसको अपडेट करने के लिए हमें नामांकन केंद्र पर जाकर शुल्क देना होता है। वहीं हाल में यूआईडीएआई ने अपने एक ट्वीट में इस बात की जानकारी दी है कि आधार डॉक्यूमेंट्स को अपडेट करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। यह काम बिल्कुल मुफ्त होगा। 

UIDAI Said Aadhaar Card Document Updation Process Is Free From 15th March To 14th June
aadhar pvc card new - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

आधार कार्ड पर मिल रही यह फ्री सेवा 15 मार्च से लेकर 14 जून 2023 तक जारी रहेगी। ऐसे में अगर आप अपने आधार डॉक्यूमेंट्स को अपडेट करा है। इस स्थिति में आपको यह काम जल्द से जल्द कर लेना चाहिए।   

VI: वीआई ने लॉन्च किए दो शानदार रिचार्ज प्लान्स, 78 दिनों तक उठा सकेंगे डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा

UIDAI Said Aadhaar Card Document Updation Process Is Free From 15th March To 14th June
aadhar card atal yojana new - फोटो : istock

इसी काम को करने के लिए पहले आपसे 25 से लेकर 50 रुपये का शुल्क लिया जाता था। हालांकि, 15 मार्च से लेकर 14 जून 2023 तक इसी काम को आप मुफ्त में करा सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
UIDAI Said Aadhaar Card Document Updation Process Is Free From 15th March To 14th June
aadhar card new - फोटो : i stock

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आधार नामांकन और अद्यतन विनियम 2016 के अंतर्गत जिन लोगों के आधार कार्ड जारी हुए 10 साल बीत चुके हैं। उन्हें आधार कार्ड में दस्तावेजों को अपडेट करना जरूरी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
UIDAI Said Aadhaar Card Document Updation Process Is Free From 15th March To 14th June
aadhar card new - फोटो : i stock

यूआईडीएआई ने इस बारे में जानकारी दी है कि लोगों को आधार कार्ड में दस्तावेजों को अपडेट करने पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। ऐसे में आपको इस काम को जल्द से जल्द कर लेना चाहिए।

Indian Railways: क्या आपको पता है टीटीई और टीसी के बीच का अंतर? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed