VI Launches Two New Recharge Plans: देश में टेलीकॉम यूजर्स की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे में विभिन्न टेलीकॉम कंपनियां ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कई रिचार्ज प्लान्स को लॉन्च करती रहती हैं। इसी कड़ी में वीआई ने दो शानदार रिचार्ज प्लान्स को लॉन्च किया है। अगर आप वीआई के टेलीकॉम यूजर्स हैं। ऐसे में आपको इनके बारे में पता होना जरूरी है। वीआई के दोनों रिचार्ज प्लान्स में आपको कई शानदार बेनिफिट्स मिल रहे हैं। वीआई के इन नए रिचार्ज प्लान्स में आपको कम कीमत पर लंबी वैलिडिटी का फायदा भी मिल रहा है। इसके अलावा इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी मिलता है। वीआई के इन नए रिचार्ज प्लान्स को स्मार्टफोन में रिचार्ज कराने के बाद आप इंटरनेट डाटा का लुत्फ भी उठा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
VI: वीआई ने लॉन्च किए दो शानदार रिचार्ज प्लान्स, 78 दिनों तक उठा सकेंगे डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा
वीआई का 289 रुपये का रिचार्ज प्लान
वीआई के इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 48 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको इंटरनेट उपयोग के लिए कुल 4 GB डाटा पूरी वैलिडिटी के लिए मिल रहा है।
Indian Railways: क्या आपको पता है टीटीई और टीसी के बीच का अंतर? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज
प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। वहीं मैसेजिंग के लिए आपको कुल 600 SMS की सुविधा भी मिल रही है। अगर आप लंबी वैलिडिटी के लिए किसी रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में आप इस प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज करा सकते हैं।
429 रुपये का रिचार्ज प्लान
वीआई के 429 रुपये के इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 78 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी मिल रहा है।
इस प्लान में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए कुल 6 GB डाटा मिलता है। 6GB इंटरनेट डाटा की वैलिडिटी भी 78 दिनों के लिए है। प्लान में आपको मैसेजिंग के लिए कुल 1000 SMS की सुविधा भी मिल रही है।
IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी के साथ करिए तिरुपति बालाजी के दर्शन, जानिए कितना आएगा खर्चा