भारतीय ट्रेनों को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। हर रोज बड़ी संख्या में यात्री इसमें सफर करते हैं। भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसके अलावा हर प्रमुख स्थानों पर रेलवे स्टेशन बनाए हैं, ताकि यात्रियों को उनके नजदीकी जगह से कहीं पर आने जाने के लिए ट्रेन मिल सके। इसके अलावा यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है।
इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाना है। हालांकि, कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है कि यात्री रात के समय ट्रेन में बिना टिकट ही चढ़ जाते हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि रात के समय बिना टिकट सफर कर रहे यात्री को क्या टीटीई ट्रेन से उतार सकता है? इसको लेकर क्या नियम है?
2 of 5
Indian Railways Travelling Rules
- फोटो : Adobe Stock
बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करना रेलवे नियमों का उल्लंघन है, लेकिन इसे सीधे तौर पर अपराध नहीं माना जाता है। भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, बिना टिकट यात्रा करना गलत है और इसके लिए जुर्माने का प्रावधान है। टीटीई ऐसे यात्रियों से नियमों के अनुसार जुर्माना वसूल सकता है।
IRCTC: मां कामाख्या देवी के दर्शन करा रहा आईआरसीटीसी, सिर्फ इतने किराये में मिलेंगी ये शानदार सुविधाएं
3 of 5
Indian Railways Travelling Rules
- फोटो : AdobeStock
अगर ट्रेन रात में किसी छोटे, सुनसान या असुरक्षित स्टेशन पर रुकती है, तो टीटीई आमतौर पर बिना टिकट सफर कर रहे यात्री को वहां नहीं उतारता है। रेलवे नियमों में यह साफ किया गया है कि यात्री की जान और सुरक्षा सबसे पहले है। ऐसे मामलों में टीटीई यात्री से जुर्माना लेकर उसे अगले बड़े और सुरक्षित स्टेशन तक यात्रा की अनुमति दे सकता है।
New Rules January: एलपीजी गैस की कीमतों से लेकर पैन आधार लिंकिंग तक, 1 जनवरी से लागू हो गए हैं ये बड़े बदलाव
4 of 5
Indian Railways Travelling Rules
- फोटो : AdobeStock
हालांकि, बिना टिकट पकड़ा गया यात्री अगर टीटीई से बदसलूकी कर रहा है, हंगामा करता है या अन्य यात्रियों की सुरक्षा में बाधा बनता है। इस स्थिति में टीटीई रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ के जवान को बुला सकता है। इसके बाद उस यात्री के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
Smartphone Tips: स्मार्टफोन को क्लीन करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना उसमें आ सकती हैं बड़ी दिक्कतें
5 of 5
Indian Railways Travelling Rules
- फोटो : AdobeStock
हमेशा ट्रेन में वैध टिकट के साथ यात्रा करें। अगर आपको किसी कारणवश बिना टिकट यात्रा करनी पड़ रही है तो इस स्थिति में टीटीई से मिलकर अपना टिकट बनवाएं। इससे आपकी यात्रा सुरक्षित रहेगी और आपको किसी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।
Room Heater: रूम हीटर चलाते समय अगर की ये गलतियां तो हो सकता है गंभीर हादसा, जरूर जान लें ये बातें