आज से नए साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है। नया साल अपने साथ कई वित्तीय नियमों में बदलाव लेकर आया है, जो आज से लागू हो गए हैं। बदले गए इन नियमों का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है। हर साल की तरह इस बार भी 1 जनवरी से टैक्स, गैस कीमतों और सरकारी प्रक्रियाओं से जुड़े कुछ नियमों को बदला गया है। इन बदलावों का असर नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं के ऊपर पड़ेगा। खासतौर पर इनकम टैक्स से जुड़े नियमों, पैन-आधार लिंकिंग की समयसीमा और एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव आज चर्चा में हैं।
New Rules January: एलपीजी गैस की कीमतों से लेकर पैन आधार लिंकिंग तक, 1 जनवरी से लागू हो गए हैं ये बड़े बदलाव
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 01 Jan 2026 06:40 AM IST
सार
नए साल की शुरुआत के साथ ही कई अहम नियमों में बदलाव लागू हो गए हैं। इन नियमों का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है। ऐसे में 1 जनवरी 2026 से बदले गए नियमों के बारे में जानना आपके लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन