फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Train Travel In 2026: फर्स्ट एसी से लेकर जनरल कोच तक....ट्रेन की किस बोगी में कितना सामान लेकर जा सकते हैं आप?

Mon, 16 Feb 2026 04:42 PM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 16 Feb 2026 04:42 PM IST
सार

Indian Railways Luggage Rules: क्या आप जानते हैं कि हवाई जहाज की तरह ट्रेन में भी सामान लेकर जाने के नियम हैं, जिसके बारे में आपको अवश्य जानकारी होनी चाहिए। 

विज्ञापन
Train Travel In 2026 Indian Railways luggage rules in hindi Train Luggage Charges full details
ट्रेन की किस बोगी में कितना सामान लेकर जा सकते हैं आप? - फोटो : अमर उजाला
Indian Railways Luggage Rules: भारत में ट्रेन की अहमियत किसी से छिपी नहीं है। ये न सिर्फ यात्रा का एक सुविधाजनक विकल्प है, बल्कि देश की लंबी दूरी तय करने का एक प्रमुख साधन भी है। हालांकि, ट्रेन में यात्रा करने के दौरान सामान लेकर जाने के बारे में कई नियम हैं जिन्हें अक्सर नजरअंदाज किया जाता है। 


दरअसल, लोग अक्सर भारी-भरकम सामान लेकर ट्रेन में चढ़ते हैं, जबकि अगर हम फ्लाइट की बात करें, तो वहां सामान के बारे में सख्त नियम होते हैं और हर यात्री को इन नियमों का पालन करना पड़ता है। फ्लाइट में सामान के वजन का ध्यान रखना अनिवार्य होता है, क्योंकि अगर आप तय वजन से ज्यादा सामान लेकर जाएंगे तो आपको अतिरिक्त पैसे देने होंगे। पर, क्या आप जानते हैं कि ट्रेन फ्लाइट की तरह के सामान ले जाने का वजन तय है। इस बारे में बहुत से लोगों को जानकारी ही नहीं है। अगर आपको भी ये नियम नहीं पता हैं तो इस लेख को अंत पढ़ें। 
 
Train Travel In 2026 Indian Railways luggage rules in hindi Train Luggage Charges full details
ट्रेन की किस बोगी में कितना सामान लेकर जा सकते हैं आप? - फोटो : Adobe stock
फर्स्ट एसी में सामान ले जाने के नियम
 
  • फर्स्ट एसी क्लास में यात्रा करते हुए यात्री 70 किलोग्राम तक का सामान ले जा सकते हैं।
  • फर्स्ट एसी में 15 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की अनुमति भी मिलती है। 
  • इस अतिरिक्त सामान पर कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है। 
  • यह सुविधा यात्रा के दौरान आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करती है।

 
Train Travel In 2026 Indian Railways luggage rules in hindi Train Luggage Charges full details
ट्रेन की किस बोगी में कितना सामान लेकर जा सकते हैं आप? - फोटो : अमर उजाला
सेकेंड एसी में कितना सामान लेकर जा सकते हैं  
  • सेकेंड एसी क्लास में यात्रा करने वाले यात्री 50 किलोग्राम तक का सामान ले जा सकते हैं। 
  • इसके अलावा 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की छूट भी दी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Train Travel In 2026 Indian Railways luggage rules in hindi Train Luggage Charges full details
ट्रेन की किस बोगी में कितना सामान लेकर जा सकते हैं आप? - फोटो : Adobe Stock
थर्ड एसी और चेयरकार में कितना सामान ले जा सकते हैं 
 
  • थर्ड एसी और चेयरकार में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 40 किलोग्राम तक के सामान की अनुमति है।
  • इसमें 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान की छूट शामिल है। 
  • इस तरह की छूट से यात्रियों को कुछ अधिक सामान ले जाने की सुविधा मिलती है।

 
विज्ञापन
Train Travel In 2026 Indian Railways luggage rules in hindi Train Luggage Charges full details
ट्रेन की किस बोगी में कितना सामान लेकर जा सकते हैं आप? - फोटो : Adobe stock
स्लीपर क्लास में कितना सामान ले जा सकते हैं 
  • स्लीपर क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों को 40 किलोग्राम तक सामान ले जाने की अनुमति होती है।
  •  इसके अलावा 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की छूट भी मिलती है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed