Train Tips for Diwali 2022: हम जब भी एक जगह से दूसरी जगह यात्रा करते हैं, तो ऐसे वाहन का चुनाव करते हैं जो समय की बचत करने के साथ ही पैसे की भी बचत करे। लोग अकेले, बच्चों संग, परिवार संग या दोस्तों संग भी यात्रा करते हैं। वहीं, जब त्योहार का मौका आता है, तो लोग पहले से अपना टिकट बुक करवा लेते हैं और वो भी खासतौर पर ट्रेन का। ऐसा इसलिए क्योंकि दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहार के मौके पर जाने वालों की संख्या काफी ज्यादा होती है। इसलिए लोगों को पहले से टिकट बुक करना पड़ता है। लेकिन इतना ही नहीं, बल्कि अगर आप इस मौके के लिए ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। वरना आपका नुकसान हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि अगर आप दिवाली या छठ पूजा पर ट्रेन से घर जा रहे हैं, तो आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6353b863a727ed2700075634","slug":"train-tips-for-diwali-things-to-keep-in-mind-while-traveling-by-train-for-diwali-or-chhath-puja","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Train Tips: दिवाली या छठ पर ट्रेन से जा रहे हैं घर, तो जान लें क्या हैं ध्यान रखने वाली चार बातें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Train Tips: दिवाली या छठ पर ट्रेन से जा रहे हैं घर, तो जान लें क्या हैं ध्यान रखने वाली चार बातें
Sat, 22 Oct 2022 03:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 22 Oct 2022 03:12 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से सफर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से सफर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
इन बातों का रखें ध्यान:-
जेब कतरों से सावधान
- ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं, तो अपनी जेब का सबसे पहले ध्यान रखें। दिवाली और छठ के मौके पर रेलवे स्टेशन और ट्रेन में भीड़ होने के कारण जेब कतरे यात्रियों की जेब काट लेते हैं। ऐसे में आपकी मेहनत की कमाई और आपका मोबाइल निकल सकता है। इसलिए अपनी जेब की रक्षा करें और सतर्क रहें।
ट्रेन से सफर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
सामान का ध्यान रखना
- जिस तरह से आपको जेब कतरों से सावधान रहना है। ठीक वैसे ही आपको अपने सामान का भी ध्यान रखना है, क्योंकि ट्रेन में आपका सामान चोरी हो सकता है। कोशिश करें कि अपने जरूरी सामान को एक ऐसे बैग में रखें, जिसे आप अपने पास ही रख पाएं और शौचालय जाते समय भी उसे साथ लेकर जाएं। अगर आप एक से ज्यादा हैं, तो सामान के पास कोई जरूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से सफर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : iStock
अपने स्टेशन का ध्यान रखें
- दिवाली और छठ पूजा जैसे पर्व के लिए बड़ी संख्या में घरों से दूर रहने वाले लोग ट्रेन के जरिए अपने-अपने घर जाते हैं। ऐसे में ट्रेन में अच्छी खासी भीड़ होती है। इसलिए आप अपने स्टेशन का ख्याल जरूर रखें, क्योंकि ट्रेन कई स्टेशन में कम समय के लिए रूकती है। इसलिए कोशिश करें कि स्टेशन का ध्यान रखें और समय पर ट्रेन से उतर जाएं।
विज्ञापन
ट्रेन से सफर करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
बच्चों का ध्यान रखना जरूरी
- आप दिवाली या छठ के लिए ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं और ऐसे में आपके साथ छोटे बच्चे हैं, तो फिर आपको अपने बच्चों का पूरा ध्यान देना चाहिए। बच्चों का हाथ पकड़कर रखें, उनके कपड़ों पर उनका और अपने नाम के साथ अपना मोबाइल नंबर भी लिखे। ऐसा इसलिए ताकि अगर बच्चा गुम हो जाए, तो कोई आपको कॉल करके बता दे।