Indian Railways Ticket Rules: एक जगह से दूसरी जगह तक यात्रियों को पहुंचाने के लिए भारतीय रेलवे प्रतिदिन एक बड़ी संख्या में पैसेंजर ट्रेनों का संचालन करता है। आप भी चाहें तो इन ट्रेनों के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। बस आपको इसके लिए पहले ट्रेन टिकट बुक करना होगा। कई रूट ऐसे भी हैं जहां तो ट्रेन टिकट जल्दी मिल ही नहीं पाता है। वहीं, आप घर बैठे आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट या एप से ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। पर कई बार लोग जब अपने साथ बच्चों को लेकर जाते हैं, तो उनके मन में सवाल रहता है कि कितनी उम्र तक के बच्चों का ट्रेन टिकट नहीं लगता है और किनका लगता है। तो चलिए जानते हैं इस पर रेलवे का नियम क्या कहता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65c0a2435c826ad2b30cb6bf","slug":"train-ticket-rules-for-children-check-here-2024-02-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें: ट्रेन में कितने साल तक के बच्चे कर सकते हैं मुफ्त सफर, यहां जान लें नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
यात्रीगण ध्यान दें: ट्रेन में कितने साल तक के बच्चे कर सकते हैं मुफ्त सफर, यहां जान लें नियम
Mon, 05 Feb 2024 02:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:30 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में बच्चों को साथ ले जाने का क्या नियम है?
- फोटो : Istock
ट्रेन में बच्चों को साथ ले जाने का क्या नियम है?
- फोटो : istock
पहला नियम
- दरअसल, भारतीय रेलवे ने हर एक चीज को लेकर नियम बना रखे हैं जिसमें से एक है बच्चों के लिए मुफ्त टिकट। नियम के मुताबिक, जिन बच्चों की उम्र एक से चार साल है उनका ट्रेन में कोई टिकट नहीं लगता है। यहां तक कि ऐसे बच्चों के लिए किसी भी तरह के रिजर्वेशन की भी जरूरत नहीं होती है।
ट्रेन में बच्चों को साथ ले जाने का क्या नियम है?
- फोटो : istock
दूसरा नियम
- रेलवे के नियम के मुताबिक, अगर किसी के बच्चे की उम्र 5 साल से 12 साल के बीच है और ऐसे बच्चे को ट्रेन यात्रा करनी है। तो फिर इन उम्र के बच्चों के लिए टिकट लेना जरूरी है। हालांकि, अगर आपको बच्चे के लिए सीट नहीं चाहिए, तो फिर आप उसका हाफ टिकट ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में बच्चों को साथ ले जाने का क्या नियम है?
- फोटो : istock
- यहां ये जान लें कि इन बच्चों (5-12 साल की उम्र के बच्चे) को यात्रा के दौरान अपने माता-पिता या अभिभावक के साथ ही बैठना होता है। हाफ टिकट लेने की स्थिति में बच्चों को अलग से सीट नहीं मिलती है।
विज्ञापन
ट्रेन में बच्चों को साथ ले जाने का क्या नियम है?
- फोटो : istock
- आपके बच्चे की उम्र अगर 5-12 साल के बीच है और आप उनके लिए बर्थ बुक करना चाहते हैं, तो फिर आपको अपने बच्चे का पूरा टिकट खरीदना होता है और इसके लिए पूरा किराया देना होता है।