Android Theft Protection Settings India: आज के समय में स्मार्टफोन हम सभी के जीवन का एक ऐसा अहम हिस्सा बन चुका है, जिसमें हमारी पर्सनल फोटो, बैंक डिटेल्स और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रहते हैं। ऐसे में अगर कभी भीड़भाड़ या रास्ते में चलते समय किसी का फोन चोरी हो जाए, तो आर्थिक नुकसान के साथ-साथ निजी डेटा लीक होने का भी बहुत बड़ा खतरा बना रहता है।
{"_id":"6afc129c24b79d68b60cbde7","slug":"turn-on-these-four-settings-in-your-mobile-thief-will-return-the-phone-themselves-if-stolen-2026-11-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोबाइल में ऑन कर लें ये चार सेटिंग्स, फोन चोरी होने पर खुद लौटाकर जाएगा चोर","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
मोबाइल में ऑन कर लें ये चार सेटिंग्स, फोन चोरी होने पर खुद लौटाकर जाएगा चोर
Tue, 17 Nov 2026 02:08 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:08 PM IST
सार
- How To Protect Phone From Theft: पासवर्ड के बिना फोन स्विच ऑफ न होने वाली सेटिंग ऑन करने से चोर मोबाइल बंद नहीं कर पाता है।
- लॉक स्क्रीन पर नोटिफिकेशन छिपाने से चोर कंट्रोल सेंटर या एरोप्लेन मोड चालू नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
मोबाइल चोरी होने से कैसे बचाएं?
- फोटो : AI
Trending Videos
बिना पासवर्ड बंद न होना
- फोटो : Adobe Stock
बिना पासवर्ड बंद न होना
- चोर सबसे पहले फोन का स्विच ऑफ करने की कोशिश करते हैं ताकि उसकी लोकेशन ट्रैक न हो सके।
- इस सेटिंग को ऑन करने के लिए अपने फोन की सेटिंग में जाकर सेक्योरिटी एंड प्राइवेसी के अंदर मोर सेक्योरिटी एंड प्रावेसी का विकल्प चुनें।
- इसके बाद रिक्वायर पासवर्ड फॉर फोन ऑफ को ऑन कर दें, जिससे बिना पासवर्ड डाले कोई भी फोन ऑफ नहीं कर पाएगा।
लॉक स्क्रीन नोटिफिकेशन को हाइड करें
- फोटो : Adobe Stock
लॉक स्क्रीन नोटिफिकेशन को हाइड करें
- अक्सर चोर फोन लॉक होने के बावजूद ऊपर से स्वाइप करके इंटरनेट बंद कर देते हैं या एरोप्लेन मोड चालू कर देते हैं।
- इससे बचने के लिए सेटिंग्स में जाकर नोटिफिकेसन्स पर क्लिक करें और लॉक स्क्रिन नटिफिकेशन या नोटिफिकेशन ड्रॉअर को बंद कर दें।
- ऐसा करने से लॉक स्क्रीन पर कंट्रोल सेंटर नहीं खुलेगा और आपका फोन लगातार इंटरनेट से जुड़ा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइंड माय डिवाइस को ऑन करें
- फोटो : Adobe Stock
फाइंड माय डिवाइस को ऑन करें
- अगर चोर आपके फोन से सिम कार्ड निकाल भी लेता है, तब भी आप उसे आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।
- इसके लिए सेटिंग्स में जाकर गूगल विकल्प चुनें और फिर ऑल सर्विसेज के अंदर फाइंड मॉय डिवाइस पर जाएं।
- यहां ऑफलाइन फाइंडिंग और ऑफलाइन डिवाइस लॉक को ऑन करने से बिना इंटरनेट नेटवर्क के भी फोन की आखिरी लोकेशन ट्रेस हो जाती है।
विज्ञापन
थेफ्ट डिटेक्शन लॉक ऑन करें
- फोटो : Adobe Stock
थेफ्ट डिटेक्शन लॉक ऑन करें
- अगर कोई व्यक्ति झपट्टा मारकर आपका फोन छीनकर भागता है, तो यह स्मार्ट फीचर तुरंत सक्रिय हो जाता है।
- इसे चालू करने के लिए गूगल के थेफ्ट प्रोटेक्शन सेक्शन में जाकर थेप्ट डिटेक्शन लॉक और रीमोट लॉक को ऑन करें।
- यह फोन के सेंसर की मदद से अचानक होने वाली छीना-झपटी को पहचान लेता है और स्क्रीन को अपने आप लॉक कर देता है।
