फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amrit Udyan: राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में घूमने की बना रहे प्लानिंग, तो घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन टिकट बुक

Mon, 05 Feb 2024 12:54 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 05 Feb 2024 12:54 PM IST
विज्ञापन
How To Book Online Ticket For Amrit Udyan Know The Process Here
Amrit Udyan Online Ticket Booking Process - फोटो : Istock

2 फरवरी से राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आम लोगों के लिए खुल गया है। यह 31 मार्च तक लोगों के घूमने के लिए खुला रहेगा। अमृत उद्यान को पहले मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था। हालांकि, अब इसका नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया गया है। 15 एकड़ में फैले अमृत उद्यान में करीब 159 किस्म के खूबसूरत फूल लगाए गए हैं। अमृत उद्यान सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुलेगा। हालांकि, शाम 4 बजे के बाद यहां एंट्री नहीं मिलेगी। सोमवार को अमृत उद्यान बंद रहता है। ऐसे में अगर आप भी इस सुंदर जगह पर घूमना चाहते हैं। ऐसे में आपको ये मौका मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको उस ऑनलाइन प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से अमृत उद्यान में घूमने के लिए टिकट को बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

How To Book Online Ticket For Amrit Udyan Know The Process Here
Amrit Udyan Online Ticket Booking Process - फोटो : Istock

टिकट बुक करने के लिए आपको इस वेबसाइट https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/ पर विजिट करना है। यहां पर आपको दिल्ली शहर के विकल्प का चयन करके अमृत उद्यान के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

How To Book Online Ticket For Amrit Udyan Know The Process Here
Amrit Udyan Online Ticket Booking Process - फोटो : Istock

इसके बाद आपको Book your visit के विकल्क का चयन करना है। यह करने के बाद Date और Slot के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। नेक्स्ट स्टेप पर आपको एक व्यक्ति/या छोटा समूह (अधिकतम 30), पीएसयू/कॉर्पोरेट (अधिकतम 30) और स्कूल/कॉलेज (ज्यादा से ज्यादा 50) की संख्या चुननी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Book Online Ticket For Amrit Udyan Know The Process Here
Amrit Udyan Online Ticket Booking Process - फोटो : Istock

यह करने के बाद टाइम का चयन करें। इस प्रक्रिया को करने के बाद मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी को फिल करना है। इसके बाद आपको अपनी निजी जानकारी दर्ज करनी होगी।

Investment Scheme: इन स्कीम्स में करें निवेश, टैक्स में होगी बचत, मिलेगा शानदार रिटर्न 

विज्ञापन
How To Book Online Ticket For Amrit Udyan Know The Process Here
Amrit Udyan Online Ticket Booking Process - फोटो : Istock

इस प्रक्रिया को पूरा करके आप आसानी से ऑनलाइन टिकट को बुक कर सकते हैं। अमृत उद्यान में घूमने के लिए टिकट बुक करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed