फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यात्रीगण ध्यान दें: क्या रेलवे पुलिस भी चेक कर सकती है ट्रेन टिकट? यहां जानें क्या कहता है नियम

Sat, 04 Feb 2023 03:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 04 Feb 2023 03:36 PM IST
विज्ञापन
Train Ticket Checking Can Railway Police Also Check Train Tickets Know the Rules
टीटीई के अलावा ट्रेन टिकट कौन चेक कर सकता है? - फोटो : istock

Train Ticket: वैसे तो एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा करने के लिए कई तरह के वाहन उपलब्ध होते हैं। पर बात जब लंबी दूरी और एक आरामदायक सफर की होती है, तो लोग भारतीय ट्रेन पर विश्वास करते हुए नजर आते हैं। रोजाना लगभग लाखों की संख्या में ट्रेन से लोग यात्रा करते हैं। कंफर्ट सीट, शौचालय की सुविधा, खानपान की व्यवस्था एसी आदि होने से यात्रा और सुगम बन जाती है। बस यात्रा करने के लिए आपके पास वैलिड ट्रेन टिकट होना चाहिए। अगर आपके पास ये टिकट नहीं है, तो टीटीई आप पर जुर्माना लगा सकता है। वहीं, कई लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि क्या रेलवे पुलिस भी यात्रियों के टिकट चेक कर सकती है या नहीं? तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Train Ticket Checking Can Railway Police Also Check Train Tickets Know the Rules
टीटीई के अलावा ट्रेन टिकट कौन चेक कर सकता है? - फोटो : istock

क्या है नियम?

  • बात अगर रेलवे के नियम की करें, तो तय नियमों के मुताबिक यात्रियों का टिकट सिर्फ टीटीई ही चेक कर सकता है। रेलवे पुलिस के पास टिकट चेक करने का अधिकार नहीं होता है।
Train Ticket Checking Can Railway Police Also Check Train Tickets Know the Rules
टीटीई के अलावा ट्रेन टिकट कौन चेक कर सकता है? - फोटो : istock

रेलवे पुलिस का क्या है काम?

  • दरअसल, रेलवे पुलिस का काम यात्रियों की सुरक्षा करना होता है और इसी काम के लिए उन्हें तैनात किया जाता है। वो कभी किसी भी यात्री का टिकट चेक नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Train Ticket Checking Can Railway Police Also Check Train Tickets Know the Rules
टीटीई के अलावा ट्रेन टिकट कौन चेक कर सकता है? - फोटो : istock

कौन कर सकता है टिकट चेक?

  • तय नियमों के अनुसार, ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों का टिकट चेक करने का अधिकार सिर्फ टीटीई को ही होता है। अगर किसी यात्री के पास टिकट नहीं है, तो जुर्माना लगाने का अधिकार भी टीटीई के पास ही होता है।
विज्ञापन
Train Ticket Checking Can Railway Police Also Check Train Tickets Know the Rules
टीटीई के अलावा ट्रेन टिकट कौन चेक कर सकता है? - फोटो : istock

यहां कर सकते हैं शिकायत

  • अगर रेलवे पुलिस आपसे टिकट मांगती है या इसको लेकर आपको धमकाती या डराती है, तो आप इसकी शिकायत टीटीई या फिर रेलवे अधिकारी को कर सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ अगर टीटीई आपसे फाइन लेकर या टिकट के पैसे लेकर स्लिप या टिकट नहीं देता है, तो भी आप उसकी शिकायत रेलवे को कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed