फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: ट्रेन में कोई भी करे बदतमीजी तो घबराने की जगह यहां करें शिकायत, जानें तरीका

Mon, 16 Sep 2024 09:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 16 Sep 2024 09:30 AM IST
विज्ञापन
Train Rules: Where Can Complain If There is a Fight in a Train Check rules
ट्रेन में दिक्कत होने पर शिकायत कहां करनी होती है? - फोटो : Amar Ujala

Indian Railways Rules: हर रोज भारतीय ट्रेन देश के एक कोने से चलकर दूसरे कोने तक जाती है और रेल में सवार यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती है। इसके लिए यात्रियों को पहले ट्रेन टिकट लेना होता है और इसके बाद आप अपनी यात्रा पर निकल सकते हैं। यात्रियों के लिए भारतीय ट्रेन में कई तरह की सुविधाएं होती हैं जिसमें उनके लिए खानपान, चाय, पानी की सुविधा, आरामदायक सीट होती है शौचालय होता है आदि। पर क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपके ट्रेन में सफर के दौरान कोई बदतमीजी करने लगे या लड़ने लगे तो ऐसे में आपको क्या करना चाहिए? शायद नहीं, लेकिन अगर आपके साथ ऐसा होता है तो आप ऐसे में समय में उचित मदद ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आपको ऐसे समय में क्या करना होता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Train Rules: Where Can Complain If There is a Fight in a Train Check rules
ट्रेन में दिक्कत होने पर शिकायत कहां करनी होती है? - फोटो : AdobeStock

शिकायत कर सकते हैं

  • अगर आप भारतीय ट्रेन से सफर कर रहे हैं और इस दौरान कोई यात्री आपसे झगड़ा करता है या फिर आपसे किसी कारण बदतमीजी करता है, तो ऐसे में आपका पूरा अधिकार होता है कि आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। इन शिकायतों का रेलवे निवारण करता है।
Train Rules: Where Can Complain If There is a Fight in a Train Check rules
ट्रेन में दिक्कत होने पर शिकायत कहां करनी होती है? - फोटो : AdobeStock

इन्हें करनी होती है शिकायत

  • आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं और आपको ऐसी दिक्कत होती है जिसमें झगड़ा या बदतमीजी कोई आपसे करता है, तो आप इसकी शिकायत राजकीय रेलवे पुलिस यानी जीआरपी से कर सकते हैं। आपकी शिकायत पर जीआरपी द्वारा कार्रवाई की जाती है क्योंकि इनको रेलवे के क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Train Rules: Where Can Complain If There is a Fight in a Train Check rules
ट्रेन में दिक्कत होने पर शिकायत कहां करनी होती है? - फोटो : AdobeStock
  • अगर आपको कोई परेशान कर रहा है तो ऐसी स्थिति में सबसे पहले अपनी शिकायत आप जीआरपी के अधिकारी के पास कर सकते हैं
  • ऐसे में जीआरपी आपकी शिकायत पर एक्शन लेती है और जरूरत पड़ने पर गिरफ्तारी भी कर सकती है
  • हालांकि, जब किसी को गिरफ्तार किया जाता है तो फिर उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया जाता है।
विज्ञापन
Train Rules: Where Can Complain If There is a Fight in a Train Check rules
ट्रेन में दिक्कत होने पर शिकायत कहां करनी होती है? - फोटो : AdobeStock

ये बात भी जान लें

  • पिछली स्लाइड्स में बताई गई बात के अलावा अगर आपको ट्रेन में और कोई दिक्कत है। जैसे- एसी का न चलना, टीटीई, अटेंडेंट या किसी रेलवे अधिकारी का बदतमीजी से बात करना, शौचालय गंदे होना, बेड शीट साफ न होना आदि। ऐसे में आप इनकी शिकायत रेलवे की हेल्पलाइन नंबर 139 पर कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed