Ayushman Bharat Yojana: देश में एक बड़ी संख्या गरीब लोगों की है। इन गरीब लोगों को जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पैसों के अभाव में इन लोगों के पास बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी होती है। इस कारण अगर किसी प्रकार की कोई गंभीर बीमारी इन लोगों को हो जाए तो पैसों की कमी की वजह से ये अपना ठीक ढंग से इलाज भी नहीं करा पाते हैं। कई बार ठीक इलाज न मिल पाने के कारण इन लोगों की जान तक चली जाती है। बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में देश में हर साल बड़ी तादाद में लोगों की जान चली जाती है। देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का संचालन कर रही है। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है।
ABY: क्या 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्ग ले सकते हैं आयुष्मान भारत योजना का लाभ? जानिए डिटेल्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 15 Sep 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन