फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AI: चैटजीपीटी के अलावा ये एआई टूल्स भी हैं काफी शानदार, आपके काम को बना देंगे आसान

Thu, 01 Jun 2023 03:25 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 01 Jun 2023 03:25 PM IST
विज्ञापन
Top Five AI Tools That Can Make Your Work And Life Easier
Top Five AI Tools - फोटो : Istock

Top Five AI Tools: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास ने एक ऐसे दौर की शुरुआत कर दी है, जो हमारी दुनिया को एक नए सिरे से परिभाषित कर रहा है। इसकी इंसानी मेधा की नकल करने की क्षमता और अनंत मात्रा में डाटा की मदद से सीखने की काबिलियत के कारण इंडस्ट्रीज और इनोवेशन के क्षेत्र में बड़ी क्रांति की शुरुआत हो चुकी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने हमारे और तकनीक के बीच इंटरैक्ट करने के तरीके को एक नया आयाम दिया है। आज के समय हेल्थकेयर, फाइनेंस, ट्रांसपोर्टेशन, मैन्युफेक्चरिंग, एंटरटेनमेंट, न्यूज इंडस्ट्री आदि जगहों पर जमकर एआई का उपयोग शुरू हो चुका है। चैटजीपीटी और गूगल बार्ड जैसे एआई लैंग्वेज मॉडल टूल्स इस दिशा में प्रतिनिधित्व का काम कर रहे हैं। इन दिनों हम में से अधिकतर लोग चैटजीपीटी का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, चैटजीपीटी के अलावा भी इंटरनेट की दुनिया में कई शानदार एआई टूल्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप अपने काम को काफी आसान बना सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में - 

Top Five AI Tools That Can Make Your Work And Life Easier
Top Five AI Tools - फोटो : Google

Google Bard

चैटजीपीटी की दस्तक के बाद गूगल ने अपना लैंग्वेज मॉडल टूल बार्ड लॉन्च किया। यह LaMDA द्वारा संचालित है। गूगल के मुताबिक बार्ड को बड़े लैंग्वेज मॉडल की पावर से ट्रेन किया गया है। ऐसे में अन्य लैंग्वेज मॉडल्स की तुलना में यह आपके सवालों का ज्यादा सटीक और रचनात्मक उतर देने में सक्षम है। 

तकनीक के क्षेत्र में वर्चस्व का शीतयुद्ध: क्या सेमीकंडक्टर वॉर में आगे निकल जाएगा चीन?

Top Five AI Tools That Can Make Your Work And Life Easier
Top Five AI Tools - फोटो : Istock

Jasper AI

जैस्पर भी एक एआई लैंग्वेज मॉडल टूल है। इसका इस्तेमाल भी आप चैटजीपीटी की तरह कर सकते हैं। जैस्पर की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको जवाब पाने के लिए चैटजीपीटी के मुकाबले ज्यादा टूल मिलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Five AI Tools That Can Make Your Work And Life Easier
Top Five AI Tools - फोटो : istock

Chatsonic

अगर आप ताजा न्यूज और करंट इवेंट के बारे में जानने की रुचि रखते हैं। ऐसे में आप चैट सोनिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह चैटबॉट टूल देश दुनिया मेंं क्या चल रहा है उससे जुड़े ताजा हालातों की खबर चुटकियों में देता है। 

विज्ञापन
Top Five AI Tools That Can Make Your Work And Life Easier
Top Five AI Tools - फोटो : iStock

Microsoft New Assistant 365 Copilot

हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने यूजर्स के लिए माइक्रोसॉफ्ट असिस्टेंट 365 को-पायलट लॉन्च किया है। इस एआई टूल की मदद से आप आसानी से डॉक्यूमेंट को क्रिएट और मैनेज कर सकते हैं। इसके अलावा इस टूल की मदद से प्रजेंटेशन और एक्सेल सीट भी बनाई जा सकती है। इस टूल का इस्तेमाल आप  वर्ड, एक्सेल, पावर पॉइंट, आउटलुक, टीम्स आदि में कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed