{"_id":"64785dc47c66f6ee8502c47c","slug":"how-ondc-can-become-the-upi-of-digital-ecommerce-2023-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ONDC: क्या ONDC वाकई डिजिटल ई-कॉमर्स की दुनिया का यूपीआई बन सकता है?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ONDC: क्या ONDC वाकई डिजिटल ई-कॉमर्स की दुनिया का यूपीआई बन सकता है?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 01 Jun 2023 02:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
How ONDC Can Become The UPI Of Digital e-commerce
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
How ONDC Can Become The UPI Of Digital e-commerce: देशभर में इन दिनों सरकार द्वारा तैयार किए गए डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ONDC की खूब चर्चाएं हो रही हैं। ONDC सरकार द्वारा डिजिटल ई-कॉमर्स की दुनिया में तैयार किया गया एक ऐसा ओपन प्लेटफॉर्म है, जहां कोई भी दुकानदार जुड़कर अपने प्रोडक्ट की ऑनलाइन बिक्री कर सकता है।
बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां जैसे अमेजन और फ्लिपकार्ट की एंट्री का सबसे बुरा असर देश के लोकल रिटेल मार्केट पर पड़ा है। एक समय था जब लोग बड़े पैमाने पर घरों से जुड़ा जरूरी सामान बाजार में जाकर खरीदते थे। वहीं आज के इस डिजिटल दौर में लोग बड़े पैमाने पर घरों से जुड़ा जरूरी सामान अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइटों से खरीद रहे हैं। इस कारण लोकल रिटेल मार्केट में बिक्री काफी कम हुई है। ऐसे में बीते लंबे समय से भारत सरकार देश के लोकल रिटेल मार्केट को कैसे डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ जोड़ा जाए? इसको लेकर प्लानिंग कर रही थी।
2 of 5
How ONDC Can Become The UPI Of Digital e-commerce
- फोटो : ONDC
गौरतलब बात है कि अमेजन और फ्लिपकार्ट की डुओ पॉली इस रास्ते में सबसे बड़ी बाधा थी। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने डिजिटल ई-कॉमर्स के क्षेत्र में ONDC नामक एक ओपन नेटवर्क प्लेटफॉर्म को शुरू किया है।
3 of 5
How ONDC Can Become The UPI Of Digital e-commerce
- फोटो : Istock
ONDC से तात्पर्य Open Network For Digital Commerce से है। यह प्लेटफॉर्म सेलर, कस्टमर और डिलीवरी पार्टनर को एक प्लेटफॉर्म पर जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
How ONDC Can Become The UPI Of Digital e-commerce
- फोटो : Istock
आने वाले समय में यह डिजिटल ई-कॉमर्स की दुनिया में एक बहुत बड़ा इकोसिस्टम बनने वाला है, जिसके चलते कई बड़े नाम इससे जुड़ सकते हैं। ONDC एक नॉन प्रॉफिट प्लेटफॉर्म है।
विज्ञापन
5 of 5
How ONDC Can Become The UPI Of Digital e-commerce
- फोटो : Social Media
नंदन नीलेकणि के मुताबिक ONDC डिजिटल ई-कॉमर्स की दुनिया में एक लोकतांत्रिक परिवेश को निर्मित करने का काम करेगा। उनके मुताबिक डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म केवल कुछ ही लोगों के लिए सीमित नहीं होना चाहिए। हर कोई छोटा दुकानदार, ग्रॉसरी रिटेलर, रेस्टोरेंट दुकानदार, इलेक्ट्रॉनिक रिटेलर इस ओपन डिजिटल मार्केट प्लेस से जुड़ सकता है। देश के डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में जो क्रांति यूपीआई लेकर आया था। ठीक वही काम डिजिटल ई-कॉमर्स के क्षेत्र ONDC कर सकता है। इसी वजह से इसको डिजिटल ई-कॉमर्स का यूपीआई भी कहा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।