Toll Tax Rules In India: नेशनल हाईवे पर सफर करते समय अक्सर रास्ते पर कई टोल प्लाजा आते हैं। रास्तों के बीच आने वाले इन टोल प्लाजा पर हमें टोल टैक्स का भुगतान करना होता है। नेशनल हाईवे पर सफर करते समय टोल प्लाजा पर टोल टैक्स का भुगतान करना जरूरी है। टोल टैक्स इकट्ठा करके सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में लगे खर्चे की भरपाई करती है। इसके अलावा नेशनल हाईवे की देखरेख और उसके रखरखाव के खर्चे का वहन भी टोल टैक्स के द्वारा किया जाता है।
आज के समय जब तकनीक काफी उन्नत हो गई है। ऐसे में फास्टैग के जरिए टोल टैक्स को वसूला जा रहा है। टोल टैक्स चार पहिया वाहन जैसे कार, बस, ट्रक या उससे भारी वाहनों पर लिया जाता है। वहीं कई लोगों का सवाल रहता है कि क्या दो पहिया मोटर वाहनों पर भी टोल टैक्स लिया जाता है?
2 of 5
Toll Tax Rules on Two Wheeler Vehicle
- फोटो : Istock
अगर आपका भी यह सवाल है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। इस बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है कि दो पहिया वाहनों पर टोल टैक्स को लेकर क्या नियम हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Republic Day 2023: देखना चाहते हैं रिपब्लिक डे परेड 2023, तो ऐसे करें ऑनलाइन टिकट बुक
3 of 5
Toll Tax Rules on Two Wheeler Vehicle
- फोटो : Istock
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दो पहिया मोटर वाहनों को जब आप खरीदते हैं। उस दौरान ही टोल टैक्स को वसूल लिया जाता है। ऐसे में जब दो पहिया वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा से होकर गुरजरते हैं।
4 of 5
Toll Tax Rules on Two Wheeler Vehicle
- फोटो : Istock
उस दौरान उनसे टोल टैक्स नहीं लिया जाता है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार पहिया या उससे ऊपर के वाहन जो सफर करते हैं। उनसे टोल टैक्स को वसूला जाता है।
5 of 5
Toll Tax Rules on Two Wheeler Vehicle
- फोटो : Istock
अगर आप भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करते हैं या सफर करने की योजना बना रहे हैं। ऐसें में आपको टोल टैक्स से जुड़े इन नियमों के बारे में पता होना जरूरी है।
LIC Vaya Vandana Yojana: पति-पत्नी को मिलेगी 18,500 रुपये की पेंशन, जानिए क्या है एलआईसी की यह स्कीम