Cigarette Price Hike 2026: भले ही डॉक्टर हमें कहते हैं कि हमें अच्छे खानपान का सेवन करना चाहिए। बावजूद इसके कई लोग तबांकू प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं जिसमें से एक सिगरेट भी है। अगर आप भी पान मसाला, सिगरेट और तंबाकू उत्पादों का सेवन करते हैं तो जान लें अब ये मंहगी होने वाली हैं।
{"_id":"6958c0be4efbd7ba42086b2e","slug":"tobacco-products-to-face-66-percent-tax-hike-check-how-expensive-10-rupees-cigarettes-from-february-1-2026-01-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cigarette Price Hike: 1 फरवरी से आपकी 10 रुपये वाली सिगरेट कितनी महंगी हो जाएगी? यहां जानें नई कीमतें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Cigarette Price Hike: 1 फरवरी से आपकी 10 रुपये वाली सिगरेट कितनी महंगी हो जाएगी? यहां जानें नई कीमतें
Sat, 03 Jan 2026 03:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 03 Jan 2026 03:05 PM IST
सार
Cigarette Price Increase 2026: अगर आप भी सिगरेट-पान मसाला का सेवन करते हैं, तो आपको ये चीजें 1 फरवरी 2026 से महंगी मिलने वाली हैं।
विज्ञापन
सिगरेट के दाम 1 फरवरी 2026 से बढ़ने वाले हैं।
- फोटो : Amar Ujala
सिगरेट के दाम 1 फरवरी 2026 से बढ़ने वाले हैं।
- फोटो : Adobe Stock
कितने बड़ सकते हैं दाम?
- अगर आप भी सिगरेट-तंबाकू उत्पादों का सेवन करते हैं, तो जान लें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिगरेट पर नए टैक्स स्ट्रक्चर में 40 प्रतिशत जीएसटी + नई सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी + मौजूदा एनसीसीडी यानी National Calamity Contingent Duty शामिल होगी। इस हिसाब से तंबाकू उत्पादों पर टैक्स की दरें मौजूदा 54 प्रतिशत से और अधिक हो जाएगी। माना जा रहा है टैक्स का बोझ 66 प्रतिशत तक हो सकता है।
सिगरेट के दाम 1 फरवरी 2026 से बढ़ने वाले हैं।
- फोटो : Adobe Stock
कब से होगा लागू?
- सिगरेट-पान मसाला और तंबाकू उत्पादों पर नई सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी और नए सेस लगेगा। ऐसे में सिगरेट-तंबाकू उत्पाद महंगे हो जाएंगे और 1 फरवरी 2026 से ये लागू हो जाएगा यानी आपको सिगरेट-तंबाकू उत्पाद इस दिन से पहले के मुकाबले महंगे मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिगरेट के दाम 1 फरवरी 2026 से बढ़ने वाले हैं।
- फोटो : Freepik.com
10 रुपये वाली सिगरेट कितने की हो सकती है?
- आमतौर पर मार्केट में मिलने वाली अधिकतर सिगरेट 10 रुपये के आसपास आती हैं। ऐसे में अगर बात इस सिगरेट के दाम बढ़ोतरी की जाए तो माना जा रहा है कि एक औसत सिगरेट की कीमत में लगभग 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। इस हिसाब से 10 रुपये वाली एक सिगरेट में लगभग 3 रुपये 40 पैसे की बढ़ोतरी हो सकती है यानी 10 रुपये वाली सिगरेट 1 फरवरी 2026 से 14 रुपये तक में बिक सकती है।
विज्ञापन
सिगरेट के दाम 1 फरवरी 2026 से बढ़ने वाले हैं।
- फोटो : Adobe Stock
क्या बीड़ी की कीमत भी बढ़ सकती है?
- बात अगर बीड़ी के बारे में तो करें तो सरकार की तरफ से जारी नोटिफेकेशन में बड़ी के बारे में कोई बात नहीं की गई है। वित्त मंत्री ने दोनों सदनों में सेंट्रल एक्साइज (अमेंडमेंट) बिल, 2025 पर चर्चा के दौरान अपने भाषण में कहा था कि बीड़ी पर अब पहले के मुकाबले कम जीएसटी यानी 18 प्रतिशत लेकिन एक्साइज ड्यूटी 10 प्रतिशत से अधिक है जिससे कुल टैक्स का बोझ पहले जैसा ही है।
............................................
नोट:- सिगरेट या तंबाकू प्रोडक्ट्स का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। कृपया इसका सेवन न करें।