फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जान लेंगे तो नहीं होगी दिक्कत: क्या आपका भी स्मार्टफोन चलता है स्लो? तो अपना सकते हैं ये आसान ट्रिक

Sat, 10 Dec 2022 09:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 10 Dec 2022 09:47 AM IST
विज्ञापन
tips to increase the speed of slow smartphone follow these simple steps
स्लो स्मार्टफोन की स्पीड बढ़ाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock

Tips For Slow Smartphone: आजकल लगभग हर एक काम स्मार्टफोन के जरिेए हो जाता है। ऐसे में लोगों को कहीं जाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। किसी से बात करनी हो, खरीदारी करनी हो, दफ्तर का काम, ईमेल करनी हो, वीडियो देखनी हो, कोई फॉर्म भरना हो, बैंक से जुड़े कई काम आदि लगभग सभी चीजें स्मार्टफोन से हो जाती हैं। लेकिन कई मर्तबा ये शिकायत ज्यादातर लोगों को होती है कि उनका स्मार्टफोन स्लो चल रहा है। तेज चलने वाले स्मार्टफोन भी धीरे-धीरे स्लो हो जाते हैं, ऐसे में लोगों को काम करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तो चलिए बिना देर किए जानने की कोशिश करते हैं उन तरीकों के बारे में जो आपके स्लो स्मार्टफोन को तेज चलने में मदद कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

tips to increase the speed of slow smartphone follow these simple steps
स्लो स्मार्टफोन की स्पीड बढ़ाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock

ये हैं वो तरीके:-

नंबर 1

  • अगर आपका स्मार्टफोन स्लो चल रहा है, तो आपको सबसे पहले देखना है कि कहीं आपको सॉफ्टवेयर अपडेट तो नहीं करना। दरअसल, कंपनी समय-समय पर ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट्स जारी करती रहती है। इससे अगर स्मार्टफोन में कोई बग है, तो वो दूर हो जाता है।
tips to increase the speed of slow smartphone follow these simple steps
स्लो स्मार्टफोन की स्पीड बढ़ाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock

नंबर 2

  • कई बार लोगों को दिक्कत कुछ एप में आती है और उन्हें लगता है कि पूरा स्मार्टफोन ही स्लो हो गया है। लेकिन ऐसा नहीं होता। ऐसे में आपको करना ये है कि अपने एप्स को समय-समय पर अपडेट करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
tips to increase the speed of slow smartphone follow these simple steps
स्लो स्मार्टफोन की स्पीड बढ़ाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock

नंबर 3

  • कई लोग अपने मोबाइल में फोटोज, वीडियो, व्हाट्सएप का डाटा समेत कई चीजें भर लेते हैं, जिससे उनके मोबाइल का स्टोरेज काफी हद तक भर जाता है। इससे स्मार्टफोन स्लो हो जाता है। इसलिए समय-समय पर इस डाटा को क्लियर करते रहें और मोबाइल स्पेस को खाली रखने की कोशिश करें।
विज्ञापन
tips to increase the speed of slow smartphone follow these simple steps
स्लो स्मार्टफोन की स्पीड बढ़ाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock

नंबर 4

  • कई बार स्मार्टफोन वायरस या किसी गलत एप के इंस्टॉल होने के कारण भी स्लो हो जाता है। इसलिए किसी अनजाने लिंक से एप डाउनलोड न करें और प्ले स्टोर से एप इंस्टॉल करने से पहले उसके रिव्यू पढ़ें और रेटिंग जरूर देख लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed