लगभग हर कोई चाहता है कि उसके पास खुद का वाहन हो, फिर चाहे वो दोपहिया हो या चार पहिया। पर इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि मौजूदा समय में गाड़ियों के दाम काफी ज्यादा नजर आते हैं। फिर चाहे आप दोपहिया वाहन खरीद रहे हैं या फिर चार पहिया वाहन। इसलिए लोग नई गाड़ी खरीदने की जगह पुराने वाहन भी खरीद लेते हैं। कई लोग सिर्फ गाड़ी सीखने के लिए पुराना वाहन खरीदते हैं, लेकिन अगर आप कोई पुरानी गाड़ी खरीद रहे हैं तो आपके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। ऐसा इसलिए भी जरूरी है क्योंकि आपकी एक छोटी गलती के कारण आप बाद में दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पुरानी गाड़ी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6617d691c0e750712e07d563","slug":"tips-for-vehicle-keep-these-things-in-mind-while-buying-an-old-car-or-bike-2024-04-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: क्या आप भी खरीद रहे हैं पुरानी गाड़ी? तो पहले जान लें ये चार बातें, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: क्या आप भी खरीद रहे हैं पुरानी गाड़ी? तो पहले जान लें ये चार बातें, वरना बाद में हो सकती है दिक्कत
Thu, 11 Apr 2024 05:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 11 Apr 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
पुरानी गाड़ी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी गाड़ी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
पुरानी गाड़ी खरीदते समय इन बातों का रख सकते हैं ध्यान:-
मैकेनिक को ले जाएं
- अगर आप कोई पुरानी गाड़ी खरीदने जा रहे हैं, तो आप अपने साथ किसी जानकार या मैकेनिक को ले जा सकते हैं। इससे होगा ये कि अगर गाड़ी में कोई कमी होगी, तो वो आपको पता चल जाएगा जिससे आप खराब गाड़ी खरीदने से बच सकते हैं।
पुरानी गाड़ी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
गाड़ी के पेपर्स
- जब भी आप कोई पुरानी गाड़ी खरीदें, तो उसके पेपर्स जरूर चेक कर लें। देख लें कि कहीं गाड़ी का रजिस्ट्रेशन समय खत्म तो नहीं हो गया है, क्योंकि ऐसी गाड़ी खरीदने से आपको दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी गाड़ी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
चालान चेक करें
- आप जो गाड़ी खरीद रहे हैं कहीं उस पर कोई चालान तो नहीं है। अगर ऐसा है, तो गाड़ी मालिक से इन्हें भरने को कहा जा सकता है। अगर आप ये चालान क्लियर नहीं करवाते हैं, तो आपको आगे चलकर दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
पुरानी गाड़ी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
खड़ी गाड़ी का ध्यान दें
- दरअसल, अगर आप गाड़ी खरीद रहे हैं, तो ध्यान दें कि गाड़ी कितने समय से खड़ी है। गाड़ी चलती है या काफी समय से बंद है। अगर ऐसा है, तो गाड़ी खरीदने से पहले इसके पार्ट्स और खासतौर पर इंजन ऑयल चेक करें कि कहीं ये सूख तो नहीं गया है। अगर ऐसा है, तो बिना इंजन ऑयल के गाड़ी चलाने पर इंजन सीज हो सकता है।