गर्मी का मौसम चल रहा है और ये मौसम आते ही लोग जलती-चुभती गर्मी से परेशान होने लगते हैं। दिन के समय लोग अपने घरों से बाहर निकलना बेहद कम कर देते हैं और बहुत ज्यादा जरूरत होने पर ही खुद या अपने बच्चों को बाहर भेजते हैं। गर्मी के मौसम में कई तरह से दिक्कत होती है, जिसमें से एक है मच्छर। दरअसल, इस मौसम में घर और घर के बाहर मच्छर पनप जाते हैं, जो काटते हैं। मच्छरों के काटने से डेंगू जैसी बीमारी तक हो सकती है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि इन मच्छरों के प्रकोप से बचा जा सके। लोग इसके लिए कई तरीके अपनाते हैं, लेकिन कई बार ये चीजें काम नहीं आती। ऐसे में आप यहां कुछ तरीके जान सकते हैं, जो हो सकता है कि मच्छरों को भगाने में आपकी मदद कर सके। तो चलिए जानते हैं ये तरीके कौन से हैं...
ध्यान दें: शाम होते ही मच्छर करते हैं परेशान, तो भगाने के लिए इन चार तरीकों को अपना सकते हैं आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मच्छर भगाने के लिए ये तरीके आ सकते हैं काम:-
नीम की पत्तियां
- मच्छरों को भगाने या मारने के लिए नीम की पत्तियां काम आ सकती हैं। नीम के जलने पर एक गंध निकलती है, जो मच्छरों को भगाने का काम करती है। आपको नीम की पत्तियों को जलाकर धुंआ कर लेना है, जिसके बाद ये मच्छर भाग जाते हैं।
कपूर जलाकर
- कपूर की गंध मच्छरों को परेशान कर सकती है, क्योंकि ये काफी तेज होती है। आपको करना ये है कि घर के किसी कोने में कुछ कपूर लेकर इन्हें जला लें। ऐसा करने से घर के सारे मच्छर मर जाते हैं। बस ध्यान रहे कि इस दौरान घर के खिड़की-दरवाजे अच्छी तरह से बंद कर दें और आप बाहर चले जाएं।
अंडे की क्रेट
- अगर आपके आसपास बहुत मच्छर हैं, तो इन्हें भगाने में आपकी मदद अंडे की क्रेट कर सकती है। आपको अंडे की क्रेट को जलाकर धुंआ करना है। इससे आपके आसपास मौजूद मच्छर भाग जाते हैं।
ठंडा तेल
- अगर आपके घर में मच्छर हैं या घर के बाहर आपको मच्छर काफी काटते हैं, तो आप अपने शरीर पर ठंडा तेल लगा सकते हैं। ठंडे तेल की गंध मच्छरों को पसंद नहीं होती, जिसके कारण ये आपके आसपास नहीं आते।
अस्वीकरण: इस लेख में सिर्फ सामान्य जानकारी दी गई है। अमर उजाला या लेखक किसी भी तरह का दावा या इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की राय ले सकते हैं।