भारत में लाखों लोग ट्रेन में रोजाना सफर करते हैं। इस कारण इंडियन रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। अक्सर यात्री ट्रेन में सफर करने के लिए विंडो सीट के पास बैठना ज्यादा पसंद करते हैं। इसी वजह से कई लोग टिकट को बुक करते समय लोअर बर्थ का चुनाव करते हैं। हालांकि, टिकट बुकिंग के बाद उनको कई मर्तबा लोअर बर्थ नहीं मिल पाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप ट्रेन में लोअर बर्थ की सीट को बुक कर सकते हैं। इसके अलावा हम यह भी जानेंगे कि आईआरसीटीसी किन लोगों को लोअर बर्थ अलॉट करती है और उसके द्वारा लोअर बर्थ अलॉट करने की प्रक्रिया क्या है? अगर आप भी ट्रेन में टिकट बुकिंग करने जा रहे हैं, तो आपको लोअर बर्थ सीट बुकिंग से जुड़ा नियम जरूर पता होना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
IRCTC: ट्रेन में बुक करना चाहते हैं लोअर बर्थ? तो जानें क्या है आईआरसीटीसी का नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन