फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: भारत में कुल चलने वाली ट्रेनों की संख्या कितनी हैं? जानें हर रोज कितने यात्री करते हैं सफर

Thu, 19 Jun 2025 08:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 19 Jun 2025 08:02 PM IST
सार

क्या आपको इस बारे में पता है कि देश में हर रोज कितनी ट्रेनें चलती हैं और उन ट्रनों में कितने यात्री सफर करते हैं? अगर आपको इस बारे में नहीं पता है तो आज हम आपको इसी विषय में बताएंगे। 

विज्ञापन
Indian Railways Interesting Facts: How Many Trains Runs In India Know Here
भारत में कुल चलने वाली ट्रेनों की संख्या कितनी हैं - फोटो : Adobe Stock

भारतीय रेलवे केवल परिवहन के साधन तक सीमित नहीं है बल्कि यह देश की अर्थव्यवस्था को गति देने और लाखों लोगों को रोजगार प्रदान करने का काम भी कर रहा है। इसका नाम दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में शुमार है। भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों को चला रहा है, जिसमें रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं। भारत जो कि एक विशाल जनसंख्या वाला देश है, वहां भारतीय रेलवे ने यातायात के एक सस्ते, सुलभ, सुविधाजनक और भरोसेमंद साधन के रूप में अपनी पहचान बनाई है। इसका विशाल नेटवर्क देश के सीमांत क्षेत्रों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करता है। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। इन नियमों का उद्देश्य ट्रेनों में यात्रियों को सफर का एक अच्छा अनुभव देना है। 

Indian Railways Interesting Facts: How Many Trains Runs In India Know Here
भारत में कुल चलने वाली ट्रेनों की संख्या कितनी हैं - फोटो : Adobe Stock

वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि देश में हर रोज कितनी ट्रेनें चलती हैं और उन ट्रनों में कितने यात्री सफर करते हैं? अगर आपको इस बारे में नहीं पता है तो आज हम आपको इसी विषय में बताएंगे। 

Indian Railways Interesting Facts: How Many Trains Runs In India Know Here
भारत में कुल चलने वाली ट्रेनों की संख्या कितनी हैं - फोटो : Adobe Stock

2024 के मीडिया रिपोर्ट्स के आंकड़ों की मानें तो देश में करीब 22,593 ट्रेनें हैं। इनमें 13,452 यात्री ट्रेनें और बाकी मालगाड़ियां हैं। भारतीय ट्रेनों में हर रोज 2.40 करोड़ यात्री सफर करते हैं। यह आंकड़े समय-समय पर बदलते रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Interesting Facts: How Many Trains Runs In India Know Here
भारत में कुल चलने वाली ट्रेनों की संख्या कितनी हैं - फोटो : Adobe Stock

इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि भारतीय रेलवे द्वारा लगातार नए रूट्स पर ट्रेनों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है। यही नहीं भारतीय रेलवे द्वारा लग्जरी ट्रेनें जैसे वंदे भारत की संख्या में भी बढ़ोतरी की जा रही है। 

विज्ञापन
Indian Railways Interesting Facts: How Many Trains Runs In India Know Here
भारत में कुल चलने वाली ट्रेनों की संख्या कितनी हैं - फोटो : Adobe Stock

वर्तमान में देश में करीब 69 वंदे भारत ट्रेनों को चलाया जा रहा है। यही नहीं भारतीय रेलवे द्वारा रेल नेटवर्क का भी विस्तार तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प करने का काम भी चल रहा है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed