Banquet Hall Booking Tips: शादी जीवन का एक खूबसूरत और यादगार लम्हा होता है। इस कारण इस लम्हे को परफेक्ट बनाने के लिए काफी पहले से प्लानिंग शुरू हो जाती है। हालांकि, आपके इस आयोजन की सफलता इस बात पर काफी निर्भर करती है कि आपने किस तरह के बैंकेट हॉल को बुक किया है। कई बार देखने को मिलता है कि कुछ लोग जल्दबाजी में ऐसे हॉल बुक कर लेते हैं, जिसके चलते उन्हें बाद में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
पार्किंग की समस्या, खराब मैनेजमेंट, आदि तरह की दिक्कतें शादी के माहौल को खराब कर देती हैं। वहीं अगर आप आप सोच समझकर किसी अच्छे बैंकेट हॉल का चयन करते हैं, तो इससे शादी का एक्सपीरियंस काफी अच्छा हो जाता है। अगर आप भी शादी के लिए बैंकेट हॉल बुक करने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है।
2 of 5
Banquet Hall
- फोटो : AdobeStock
लोकेशन
आपको बैंकेट हॉल ऐसी जगह पर बुक करना चाहिए, जहां मेहमान आसानी से पहुंच सकें। कई बार लोग पैसे बचाने के चक्कर में ऐसी जगहों पर बैंकेट हॉल को बुक कर देते हैं, जो काफी दूर होता है और वहां पहुंचने के लिए कनेक्टिविटी भी नहीं होती है। इस कारण कई मेहमान नहीं आ पाते हैं। बैंकेट हॉल को बुक करने से पहले ट्रैफिक, पार्किंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा के बारे में भी पता करें।
3 of 5
Banquet Hall
- फोटो : AdobeStock
हॉल की क्षमता
आप शादी में कितने मेहमानों को बुला रहे हैं, उसी के आधार पर बैंकेट हॉल का आकार चुनें। अगर आप ज्यादा बड़ा हॉल बुक करते हैं तो वह काफी खाली लगेगा और छोटा हॉल काफी भीड़भाड़ वाला लग सकता है। इस बात का ध्यान जरूर रखें।
4 of 5
Banquet Hall
- फोटो : AdobeStock
कैटरिंग और मेन्यू
बैंकेट हॉल को बुक करने से पहले इस बारे में पता करें कि हॉल में इन-हाउस कैटरिंग है या बाहर से कैटरर लाने की अनुमति है। टेस्टिंग सेशन में खाने के बारे में पता करें कि वह स्वादिष्ट है या नहीं? अगर खाना स्वादिष्ट नहीं है तो कई मेहमान इसकी शिकायत कर सकते हैं।
5 of 5
Banquet Hall
- फोटो : AdobeStock
डेकोरेशन और थीम
बैंकेट हॉल को बुक करने से पहले से यह पता करें कि डेकोरेशन की फीस बुकिंग फीस में शामिल है या अलग से देनी होगी। अपनी शादी के अनुसार पारंपरिक, मॉडर्न, या डेस्टिनेशन स्टाइल का विकल्प देंखें, जो आपको अच्छा लगे उसी को चुनें। इसके अलावा बजट, हिडन चार्जेस का भी ध्यान दें इससे आप काफी रुपये बचा सकते हैं। बैंकेट हॉल को बुक करते समय साउंड और लाइटिंग सिस्टम आदि चीजों के बारे में भी पता करें।