Credit Card Tips: आज के समय में अगर आप देखेंगे कि लोग अपने कल को लेकर काफी सेविंग करते हैं, ताकि उन्हें भविष्य में आर्थिक रूप से कोई दिक्कत न हो। वहीं, दूसरी तरफ अगर आप देखेंगे तो पिछले कुछ बीते सालों में क्रेडिट कार्ड का चलन काफी बड़ा है और वो भी खासतौर पर युवाओं में। जब आप अपना सैलरी अकाउंट खुलवाते हैं तब आपको क्रेडिट कार्ड का ऑफर होता है। इसके अलावा बैंक आपके सिबिल स्कोर के हिसाब से भी आपको क्रेडिट कार्ड ऑफर करता है। अगर आप भी एक क्रेडिट कार्ड यूजर हैं, तो आपके मन में ये सवाल तो आता ही होगा कि क्या क्रेडिट कार्ड बनवाना सही है या गलत? अगर हां, तो चलिए जानते हैं इसका जवाब क्या हो सकता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64e0b0db3a086f36c8073c38","slug":"things-to-keep-in-your-mind-while-apply-a-credit-card-learn-why-2023-08-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खबर काम की: क्रेडिट कार्ड बनवाना सही या गलत? यहं जानें जवाब","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
खबर काम की: क्रेडिट कार्ड बनवाना सही या गलत? यहं जानें जवाब
Sat, 19 Aug 2023 05:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 19 Aug 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं या नहीं?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं या नहीं?
- फोटो : iStock
पहले क्रेडिट कार्ड को समझें
- दरअसल, बैंक अपने ग्राहकों को एक लिमिट सेट करके क्रेडिट कार्ड देता है, जिसके बाद ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से इस पैसे को खर्च करता है और हर महीने खर्च होने वाले पैसे को हर महीने आने वाले बिल के हिसाब से बैंक को वापस करता है। इसमें आप बड़े अमाउंट की ईएमआई भी बनवा सकते हैं, जिस पर बैंक ब्याज लेता है।
क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं या नहीं?
- फोटो : Istock
क्रेडिट कार्ड सही या गलत?
- क्रेडिट कार्ड से आप एक महीने पैसा खर्च करते हैं और फिर उस पैसे को अगले महीने चुकाते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपने जनवरी महीने में 5 हजार रुपये खर्च किए हैं, तो आपको फरवरी माह में ये पैसे एक साथ वापस करने पर 5 हजार रुपये ही बैंक को लौटाने होंगे। पर अगर आप इस पैसे की ईएमआई बनवा लेते हैं, तो फिर बैंक आपसे इस पर ब्याज और प्रोसेसिंग फीस दोनों लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं या नहीं?
- फोटो : istock
- कई लोग क्रेडिट कार्ड शौक-शौक में बनवा तो लेते है, लेकिन उसके बाद वो पैसे लौटा नहीं पाते हैं। ऐसे में बैंक वाले उन्हें कॉल, मैसेज और उनके घर जाकर उनसे बकाया वसूलते हैं। अगर इस हिसाब से देखेंगे तो क्रेडिट कार्ड उन लोगों को तो बिल्कुल नहीं बनवाना चाहिए, जिनके पास पैसों का कोई हिसाब नहीं रहता और जिनके खर्चे का कोई हिसाब नहीं रहता। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरेंगे, तो बैंक तो आपसे बकाया वसूलेगा, साथ ही आपका सिबिल भी कम हो जाएगा और भविष्य में आपको लोन मिलने की उम्मीद न के बराबर तक हो सकती है।
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं या नहीं?
- फोटो : istock
- हालांकि, इसका दूसरा पहलू ये भी है कि कई लोगों के लिए क्रेडिट कार्ड बडे़ काम की चीज है क्योंकि वो इसका सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं। वो जरूरत पर इसका इस्तेमाल करते हैं और समय पर बिल भरते हैं। इससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती है। ऐसे में ये आपको तय करना होता है कि आपके लिए क्रेडिट कार्ड सही साबित होगा या गलत और तभी इसे बनावना चाहिए।