फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: गर्लफ्रेंड के साथ जा रहे हैं होटल, तो जरूर जान लें ये बातें, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

Wed, 16 Aug 2023 05:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 16 Aug 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
Things to consider before going into hotel with girlfriend in India
Couples - फोटो : Istock

भारतीय संविधान में निजता का अधिकार किसी भी व्यक्ति फिर चाहे वह स्त्री हो या पुरुष उसका महत्वपूर्ण मौलिक अधिकार है। संविधान द्वारा प्रदत मौलिक अधिकारों में एक ओर जहां अभिव्यक्ति की आजादी की बात कही गई है। वहीं किसी व्यक्ति की निजता या प्राइवेसी को भी एक संवेदनशील पहलू माना गया है। जब भी निजता के अधिकार की बात होती है तो व्यक्ति के दैनिक जीवन से जुड़े निजी क्रियाकलापों के अतिरिक्त उसके स्त्री हेतु पुरुष के साथ और पुरुष हेतु स्त्री के साथ रहने और समय गुजारने अथवा कहीं प्रवास के दौरान निजता को संरक्षित करने की बात सामने आती रही है। बीते कुछ समय में तेजी से सामाजिक परिवर्तनों और उसके अनुसार बदलते कानूनों ने एक लड़का और लड़की को साथ में रहने, घूमने और समय बिताने की आजादी दी है। अक्सर ऐसी खबरें सामने निकलकर आती रहती हैं, जिसमें होटल में रुके कपल्स को पुलिस गिरफ्तार कर लेती है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा उन कपल्स के ऊपर मुकदमे दर्ज किए जाने की धमकी दी जाती है। ऐसी स्थिति में कपल्स काफी घबरा जाते हैं। इस गंभीर परिस्थिति में उनको कोई युक्ति नहीं सूझती है। इस कानूनी लफड़े में पड़ने के बाद कपल्स काफी परेशान हो जाते हैं। अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। 

Things to consider before going into hotel with girlfriend in India
live-in relationship - फोटो : अमर उजाला

आपको इस बारे में जानकर आश्चर्य होगा कि गैर शादीशुदा कपल्स भी होटल में अपने लिए रूम ले सकते हैं। यह कोई अपराध नहीं है। हालांकि, अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में जा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में जानना काफी जरूरी है, जिन्हें आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

Things to consider before going into hotel with girlfriend in India
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आप किसी होटल में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रुक रहे हैं, तो वहां कोई तीसरा आकर आपको परेशान नहीं कर सकता है। अगर कोई रूम में आकर आपको परेशान करता है। ऐसे में आप अपना स्टैंड लेकर उस पर कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Things to consider before going into hotel with girlfriend in India
Couples - फोटो : Istock

होटल में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रुकने के लिए आप दोनों की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए। 18 साल से कम उम्र के लोगों पर कानूनी प्रतिबंध है। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रुकने जा रहे हैं। ऐसे में आप दोनों के पास पहचान पत्र का होना जरूरी है।

विज्ञापन
Things to consider before going into hotel with girlfriend in India
Couples - फोटो : Istock

आप अपने शहर के बाहर किसी भी होटल में स्टे के लिए रूम ले सकते हैं। ऐसा अभी तक कोई कानून नहीं है, जो 18 साल से ज्यादा उम्र के अनमैरिड कपल्स को होटल में स्टे करने से रोकता हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed