फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Google Alert: गूगल पर सर्च करते समय न करें ये गलतियां, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता

Fri, 03 Feb 2023 10:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 03 Feb 2023 10:17 AM IST
विज्ञापन
Things Not to Search on Google Chrome Know Privacy and Security Settings
गूगल पर सर्च करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock

Google Alert: आज के समय में हम तकनीकी रूप से काफी आगे निकल चुके हैं। मतलब कुछ भी ढूंढना हो तो गूगल हमारी मदद कर देता है बस इसके लिए आपके पास इंटरनेट और मोबाइल होना चाहिए। इंटरनेट की मदद से लगभग कई कामों को करना बेहद आसान हो गया है। स्कूली बच्चों से लेकर घर की महिलाओं और दफ्तर में काम करने वाले लोगों तक आदि। हर कोई गूगल पर कुछ न कुछ सर्च करता ही रहता है। ऐसे में अगर आप भी गूगल पर कुछ सर्च करते हैं, तो आपको जरा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि यहां पर की गई आपकी छोटी सी गलती आपके बैंक खाते को तक खाली करवा सकती है। तो चलिए जानते हैं कि आपको कौन सी गलतियों से बचना है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Things Not to Search on Google Chrome Know Privacy and Security Settings
गूगल पर सर्च करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Istock

इन गलतियों से बचकर:-

फ्रॉड वेबसाइट से बचकर

  • कई बार जब लोग गूगल पर सर्च करते हैं, तो उनके सामने कई सारी वेबसाइट के लिंक आते हैं। यहां पर ध्यान देना है कि आपको किसी फर्जी वेबसाइट पर विजिट नहीं करना है, क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो ये वेबसाइट आपको चपत लगाने का काम करती हैं। ये फर्जी वेबसाइट देखने में एकदम असली वेबसाइट जैसी होती है। इसलिए हमेशा असली वेबसाइट का लिंक अपने पास रखें और उसी से अपना काम करें।
Things Not to Search on Google Chrome Know Privacy and Security Settings
गूगल पर सर्च करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Istock

अनजाने लिंक पर क्लिक न करें

  • गूगल पर सर्च के दौरान कई बार लोग चीजों को ढूंढते-ढूंढते इतनी वेबसाइट पर चले जाते हैं कि उन्हें पता ही नहीं होता कि वो कहां पर हैं। ऐसे में कई बार कोई अनजाना लिंक आपके सामने आ जाता है और आप उस पर क्लिक कर देते हैं। ऐसा न करें, क्योंकि ये अनजाने लिंक वायरस या फ्रॉड लिंक भी हो सकते हैं। ऐसे में सिर्फ उन्हीं लिंक पर क्लिक करें जो काम के हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Things Not to Search on Google Chrome Know Privacy and Security Settings
गूगल पर सर्च करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock

मोबाइल क्लीनर से बचकर

  • किसी भी वेबसाइट पर जब आप विजिट करें, तो ध्यान दें कि अगर यहां पर वेबसाइट से बैक होने पर या यहां किसी मैसेज के जरिए आपको मोबाइल क्लीन करने के लिए कहा जा रहा है तो इससे बचकर रहें और इस पर क्लिक न करें। ये फर्जी होते हैं जो आपको मोबाइल क्लीन के बहाने ठगने का काम करते हैं।
विज्ञापन
Things Not to Search on Google Chrome Know Privacy and Security Settings
गूगल पर सर्च करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : iStock

परमिशन देने से बचें

  • गूगल के जरिए आप जिस किसी वेबसाइट या एप पर जा रहे हैं, तो ध्यान दें कि आपको किसे कितनी परमिशन देनी है या नहीं देनी है। कई बार कई वेबसाइट बिना किसी काम के आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट की, कैमेरे की, लोकेशन आदि की परमिशन मांगते हैं। इसलिए ये सोच समझकर दें। वरना आप ठगी के शिकार भी हो सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed