UPI Fraud Alert: अब बेहद ही कम लोग कैश से पेमेंट करते हुए नजर आते हैं, क्योंकि ज्यादातर लोग यूपीआई एप के जरिए पेमेंट करते हैं। पेमेंट चाहे एक रुपये की हो या और ज्यादा अमाउंट की, लगभग हर कोई यूपीआई से पेमेंट करना ही पसंद करता हुआ नजर आता है। एक तो इससे कैश लेकर नहीं चलना पड़ता, बस आपके पास मोबाइल होना चाहिए और यूपीआई एप। हालांकि, अब तो कई बैंक भी अपने ही बैंकिंग एप से यूपीआई की सुविधा ग्राहकों को देते हैं। पर इन सबके बीच क्या आप जानते हैं कि आपकी एक छोटी सी गलती आपके साथ ठगी करवाने के लिए काफी है, क्योंकि जालसाज कई नए तरीकों से आपको यूपीआई के जरिए ठग सकते हैं। इसलिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं...
{"_id":"65b76d35de18df92010d83e9","slug":"these-tips-help-you-can-protect-yourself-from-upi-fraud-2024-01-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: यूपीआई एप का इस्तेमाल करते समय कभी न करें ये गलतियां, वरना हो सकती है धोखाधड़ी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: यूपीआई एप का इस्तेमाल करते समय कभी न करें ये गलतियां, वरना हो सकती है धोखाधड़ी
Mon, 29 Jan 2024 02:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:50 PM IST
विज्ञापन
यूपीआई एप वाले सावधान!
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीआई एप वाले सावधान!
- फोटो : istock
इन गलतियों को करने से बचें:-
पहली गलती
- सबसे ज्यादा गलती जो लोग करते हैं, वो है अनजाने व लुभावने लिंक्स पर क्लिक कर देते हैं। दरअसल, जालसाज लोगों को एक बड़ी इनामी राशि जीतने का लालच देकर अनजाने लिंक भेजते हैं और लोग भी उस पर क्लिक करके अपना यूपीआई पिन दर्ज कर देते हैं। ऐसी गलती कभी न करें, वरना ठगी होना तय है।
यूपीआई एप वाले सावधान!
- फोटो : istock
दूसरी गलती
- बैंक की तरफ से बार-बार ग्राहकों को बताया जाता है कि यूपीआई पिन तभी दर्ज किया जाता है, जब आप किसी को पैसे भेजते हैं। किसी से पैसे प्राप्त करने के लिए कभी भी इसकी जरूरत नहीं होती है। बावजूद इसके लोग ऐसा कर देते हैं, लेकिन आप ऐसा करने से बचें। वरना आपके साथ ठगी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीआई एप वाले सावधान!
- फोटो : istock
तीसरी गलती
- अगर आपकी यूपीआई एप, यूपीआई आईडी में कोई दिक्कत है और आप कस्टमर केयर से बात करना चाहते हैं, तो एप के जरिए ही संपर्क करें। कई लोग गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करके कॉल करते हैं। ऐसा न करें, क्योंकि जालसाज यहां फर्जी वेबसाइट बनाकर गलत नंबर अपडेट कर देते हैं। ऐसे में जब आप इन नंबर्स पर कॉल करते हैं, तो आपके साथ फ्रॉड हो जाता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन
यूपीआई एप वाले सावधान!
- फोटो : istock
चौथी गलती
- यूपीआई से आप मोबाइल नंबर के जरिए ही किसी को भी पैसे भेज सकते हैं, लेकिन ध्यान दें कि जब भी ऐसे किसी को पैसे भेजें तो मोबाइल नंबर के अलावा नाम और यूपीआई आईडी जरूर वेरिफाई कर लें। इससे किसी गलत खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं होंगे।