{"_id":"6996e2619de76fa4290b17a0","slug":"these-five-places-are-no-fly-zone-in-india-know-all-the-details-here-2026-02-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"India No Fly Zone: भारत के इन पांच स्थलों के ऊपर नहीं उड़ सकता हवाई जहाज, आप भी जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
India No Fly Zone: भारत के इन पांच स्थलों के ऊपर नहीं उड़ सकता हवाई जहाज, आप भी जानें
Thu, 19 Feb 2026 05:13 PM IST
श्रुति गौड़
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 19 Feb 2026 05:13 PM IST
सार
No Fly Zone In India: भारत में पांच ऐसी जगहें भी हैं जिसके ऊपर से न तो हवाई जहाज उड़ सकता है और न ही इनके ऊपर कोई ड्रोन उड़ा सकता है।
विज्ञापन
भारत के इन पांच स्थलों के ऊपर नहीं उड़ सकता हवाई जहाज
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
No Fly Zone In India: भारत में हवाई यात्रा तेजी से आधुनिक और सुरक्षित होती जा रही है, लेकिन आज भी देश में कुछ ऐसे इलाके हैं जहां प्लेन उड़ाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इन क्षेत्रों को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है, यानी इनके ऊपर से किसी भी विमान को गुजरने की अनुमति नहीं होती। यs प्रतिबंध किसी तकनीकी कमी की वजह से नहीं, बल्कि सुरक्षा और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए लगाया जाता है।
भारत के इन पांच स्थलों के ऊपर नहीं उड़ सकता हवाई जहाज
- फोटो : Adobe stock
1. राष्ट्रपति भवन
- देश के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास होने के कारण यह इलाका देश के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में गिना जाता है।
- यहां बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैनात रहती है।
- राष्ट्रपति भवन के ऊपर का एयरस्पेस विशेष रूप से प्रतिबंधित श्रेणी में आता है।
- यहां किसी भी तरह की अनधिकृत हवाई गतिविधिचाहे वह ड्रोन हो, हेलीकॉप्टर या निजी विमान सख्त रूप से प्रतिबंधित है।
- ये व्यवस्था राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है।
भारत के इन पांच स्थलों के ऊपर नहीं उड़ सकता हवाई जहाज
- फोटो : ANI
2. संसद भवन
- भारतीय लोकतंत्र का केंद्र होने के कारण संसद भवन के ऊपर एयरस्पेस अत्यधिक नियंत्रित रहता है।
- यहां कानून निर्माण की प्रक्रिया चलती है और देश के शीर्ष नेता मौजूद रहते हैं।
- सुरक्षा कारणों से इस क्षेत्र को नो-ड्रोन जोन घोषित किया गया है।
- बिना अनुमति उड़ान भरना गंभीर अपराध माना जाता है और इसके लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के इन पांच स्थलों के ऊपर नहीं उड़ सकता हवाई जहाज
- फोटो : PTI
3. प्रधानमंत्री आवास
- प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास भी उच्च सुरक्षा घेरे में आता है।
- यहां विशेष सुरक्षा समूह (SPG) और अन्य एजेंसियां निगरानी रखती हैं।
- यहां का एयरस्पेस पूरी तरह नियंत्रित रहता है और किसी भी प्रकार की निजी या व्यावसायिक उड़ान की अनुमति नहीं है।
- यहां ड्रोन उड़ाना भी सख्त रूप से प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
भारत के इन पांच स्थलों के ऊपर नहीं उड़ सकता हवाई जहाज
- फोटो : Adobe stock
4. भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र
- मुंबई स्थित यह परमाणु अनुसंधान केंद्र देश की सामरिक और वैज्ञानिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण संस्था है।
- यहां परमाणु अनुसंधान और संवेदनशील परियोजनाएं संचालित होती हैं।
- राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से इसके ऊपर का हवाई क्षेत्र पूरी तरह प्रतिबंधित है।
- किसी भी संदिग्ध हवाई गतिविधि को तुरंत सुरक्षा एजेंसियों द्वारा रोका जाता है।