फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रेडिट कार्डधारक ध्यान दें: क्या आपको पता हैं अपने ये अधिकार? यहां जानें

Wed, 10 Jan 2024 02:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 10 Jan 2024 02:18 PM IST
विज्ञापन
These are the rights of a credit card holders
क्रेडिट कार्डधारकों के अधिकारी क्या हैं? - फोटो : iStock

Credit Card Holders Rights: क्या आपके पास क्रेडिट कार्ड है? शायद हां, क्योंकि आज के इस समय में लोग इसका काफी इस्तेमाल करते हैं। जहां इसके कई अपने फायदे हैं, तो इसके नुकसान भी हैं। शहरी इलाकों में क्रेडिट कार्ड का चलन काफी तेजी से बड़ा है। बैंक अपने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड ऑफर करता है और इसमें एक लिमिट सेट करके देता है, जिसे खर्चकर ग्राहक को बैंक को पैसे वापस करने होते हैं। पर कई बार कई ग्राहक समय पर बिल नहीं भर पाते या अन्य दिक्कतें आती हैं। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है क्रेडिट कार्ड ग्राहक अपने अधिकार जानें, जो उन्हें भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई देता है। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

These are the rights of a credit card holders
क्रेडिट कार्डधारकों के अधिकारी क्या हैं? - फोटो : istock

ये हैं वो अधिकार, जो आप जान सकते हैं:-

नंबर 1

  • आप क्रेडिट कार्डधारक हैं और अगर किसी कारण बिल नहीं भर पाते हैं, तो बैंक के पास ये अधिकार नहीं होता है कि वो आपके साथ मारपीट करे, आपको धमकी दे या अभद्र भाषा में बात करे आदि। हालांकि, बैंक कार्डधारक पर फाइन लगा सकता है और बिल भरने के लिए कह सकता है।
These are the rights of a credit card holders
क्रेडिट कार्डधारकों के अधिकारी क्या हैं? - फोटो : istock

नंबर 2

  • आमतौर पर ये बातें सुनने को मिल जाती हैं कि बैंक क्रेडिट कार्ड का बकाया लेने के लिए रिकवरी एजेंट को ग्राहकों के घर भेजता है। वहीं, ये एजेंट लोगों से मारपीट, उनकी बेइज्जती और गलत व्यवहार करने से बाज नहीं आते। पर यहां जान लें कि बैंक के पास ऐसा कोई अधिकार नहीं होता। बैंक सिर्फ कानून के अंतर्गत ही आपसे अपना बकाया वापस ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
These are the rights of a credit card holders
क्रेडिट कार्डधारकों के अधिकारी क्या हैं? - फोटो : pexels

नंबर 3

  • अगर आपके क्रेडिट कार्ड से गलत तरीके से पैसे निकल जाते हैं यानी आपके साथ अगर फ्रॉड हो जाता है, तो ऐसे में बैंक को आपकी पूरी मदद करनी होती है। बैंक को जांच करवानी पड़ती है और बिना इसके बैंक ग्राहक से पैसे भरने को नहीं कह सकता। बस आपको तय समय के अंदर बैंक को फ्रॉड की सूचना देनी होती है।
विज्ञापन
These are the rights of a credit card holders
क्रेडिट कार्डधारकों के अधिकारी क्या हैं? - फोटो : istock

नंबर 4

  • अगर आप क्रेडिट कार्ड बनवा रहे हैं, तो बैंक आपको जबरदस्ती कोई कार्ड नहीं दे सकता। आप कोई भी कार्ड चुनने के लिए स्वतंत्र हैं। साथ ही बैंक मनमुताबिक, कोई चार्ज नहीं लगा सकता। सबकुछ आरबीआई के नियमों के तहत ही बैंक को करना होता है। अगर आपके साथ कुछ ऐसा हो, तो आप बैंक से संपर्क कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed