Strange courses of the world: एक बच्चा स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद आज की जरूरत के हिसाब से कोई कोर्स करता है, ताकि वो तकनीकी रूप से मजबूत हो और उसको आसानी से एक अच्छी सैलरी वाली जॉब मिल जाए। इस सूची में कई ऐसे कोर्स शामिल हैं जिन्हें करने के बाद देश ही नहीं बल्कि, विदेशों से भी लोगों को नौकरी के ऑफर आते हैं। इनमें होटल इंडस्ट्री से जुड़े कोर्स, कंप्यूटर लाइन से जुड़े कोर्स, हॉस्पिटल से जुड़े कोर्स आदि शामिल हैं। पर शायद आप ये न जानते हों कि खाने-पीने से लेकर मौज-मस्ती करने जैसे कुछ अजीबोगरीब कोर्स दुनिया की कई यूनिवर्सिटीज में कराए जाते हैं? तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि ये आखिर कौन से कोर्स हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"650c0f741fde6bd02c0a813a","slug":"these-are-some-of-the-strange-courses-in-universities-across-the-world-see-the-list-2023-09-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: खाने-पीने से लेकर मौज-मस्ती करने की स्टडी तक, यहां जानें दुनिया के कुछ अजीबोगरीब कोर्स के बारे में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: खाने-पीने से लेकर मौज-मस्ती करने की स्टडी तक, यहां जानें दुनिया के कुछ अजीबोगरीब कोर्स के बारे में
Thu, 21 Sep 2023 03:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 21 Sep 2023 03:14 PM IST
विज्ञापन
strange courses new
- फोटो : Amar Ujala
यहां देखें दुनिया के कुछ अजीबोगरीब कोर्स की सूची
- फोटो : istock
ये हैं कुछ अजीबोगरीब कोर्स:-
नंबर 1
- एक डिग्री है पैरासाइक्लोजी या परामनोविज्ञान, जिसमें अज्ञात शक्तियों जैसे- भूत-प्रेत, चुड़ैल के अनुभव जैसे असामान्य विषयों पर जो लोग सीखना चाहते हैं, उनके लिए ये कोर्स अच्छा माना जाता है। यही नहीं, इस कोर्स में मृतकों से सपने में बात करना, टेलीपैथी जैसी असाधारण घटनाओं का अनुभव करने जैसी घटनाओं का अध्ययन शामिल है। इस कोर्स को ब्रिटेन की एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में चलाया जाता है।
यहां देखें दुनिया के कुछ अजीबोगरीब कोर्स की सूची
- फोटो : अमर उजाला
नंबर 2
- क्या आप सोच सकते हैं कि कूड़े के ऊपर कोई कोर्स हो सकता है? शायद नहीं, लेकिन अमेरिका की सेंटा क्लेरा यूनिवर्सिटी में कूड़े पर अध्ययन का कोर्स, सिलेबस में शामिल है। इसका नाम 'द जॉय ऑफ गारबेज कोर्स' है। इस कोर्स में स्टूडेंट्स को कचरे की उसी तरह से जांच के लिए कहा जाता है, जैसे पुरातात्विक खजाने की तलाश की जाती है। इस कोर्स का उद्धेश्य कूड़े का सही तरीके से निष्पादन करना और पर्यावरण का ध्यान रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां देखें दुनिया के कुछ अजीबोगरीब कोर्स की सूची
- फोटो : istock
नंबर 3
- आपको जानकर शायद हैरानी हो कि फ्रांस के प्रतिष्ठित कॉलेज Sciences Po Lille ने खाने-पीने और रहने पर मास्टर डिग्री कोर्स शुरू किया है। इस कोर्स का नाम खाना-पीना और रहन सहन (अनुवाद करके) है।
विज्ञापन
यहां देखें दुनिया के कुछ अजीबोगरीब कोर्स की सूची
- फोटो : istock
- इस कोर्स में लाइफस्टाइल, खान-पान और फॉर्मिंग आदि चीजों को शामिल किया गया है। इस कोर्स के अंतर्गत खाने-पीने से लेकर रहने तक जैसी चीजों के बारे में बताया जाता है। यहां पढ़ने वाले बच्चे ड्रिंक और फूड वाले कई तरह के सेमिनार में शामिल होते हैं।