Systematic Withdrawal Plan: अपनी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए हम लोग काफी पहले से बचत करने लगते हैं। हालांकि, बढ़ती महंगाई आपके बचत के पैसों की वैल्यू को समय के साथ खत्म कर देती है। ऐसे में आपको अपने पैसों को अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको सिस्टेमैटिक विदड्रॉल प्लान (Systematic Withdrawal Plan) के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां आप पेंशन की तरह हर महीने जरूरत के मुताबिक पैसों की निकासी कर सकते हैं। इसे आप एक तरह की पेंशन भी समझ सकते हैं। अगर आप किसी अच्छे रिटर्न देने वाले एसआईपी प्लान का चयन करके उसमें हर महीने 5 हजार रुपये का निवेश पूरे 20 सालों तक करते हैं। इस स्थिति में आप 20 सालों के बाद हर महीने 35 हजार रुपये की पेंशन का बंदोबस्त कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Investment: बुढ़ापे में आर्थिक दिक्कतें हो जाएंगी दूर, सिस्टेमैटिक विदड्रॉल प्लान करेगा पेंशन की जरूरत को पूरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 18 Nov 2022 12:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन