फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sukanya Samriddhi Yojana: आपकी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करेगी ये स्कीम, मैच्योरिटी पर मिलेंगे पूरे 15 लाख रुपये

Wed, 09 Feb 2022 12:58 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 09 Feb 2022 12:58 PM IST
विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana will secure your daughter future you will get 15 lacs rupees on maturity under this scheme
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आपकी बेटी को कैसे मिल सकते हैं 15 लाख रुपये - फोटो : i stock

सरकार की ओर से चलाई जा रही स्कीम 'सुकन्या समृद्धि योजना; के तहत कई सारे लाभ दिए जा रहे हैं। अगर आप भी अपनी बेटी के लिए एक बेहतर भविष्य की कामना करते हैं तो ये योजना आपके बड़े काम की है। इसकी मदद से आप अपनी बेटी के लिए बढ़िया फंड जमा कर सकते हैं, जिससे आपको बेटी की पढ़ाई से लेकर शादी तक के सभी खर्च को उठाने में कोई परेशानी नहीं होगी। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के जरिए आपकी बेटी को पूरे 15 लाख रुपये मिल सकते हैं। खास बात तो ये है कि आप केवल 250 रुपये लगाकर भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना के तहत  एक माता-पिता एक बेटी के नाम पर एक ही अकाउंट खोल सकते हैं। वहीं दो अलग-अलग बेटियों के नाम पर दो अकाउंट ही खोले जाएंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ...

Sukanya Samriddhi Yojana will secure your daughter future you will get 15 lacs rupees on maturity under this scheme
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आपकी बेटी को कैसे मिल सकते हैं 15 लाख रुपये - फोटो : i stock
  • इस स्कीम में आपको अकाउंट खोलने से लेकर 15 साल तक पैसे जमा करने होते हैं और बेटी की उम्र 21 साल की होने तक आपको उन पैसों पर ब्याज मिलता रहेगा। वर्तमान में इस स्कीम पर खाताधारकों को 7.6 फीसदी की दर से कंपाउंडिंग ब्याज का फायदा दिया जा रहा है।
Sukanya Samriddhi Yojana will secure your daughter future you will get 15 lacs rupees on maturity under this scheme
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आपकी बेटी को कैसे मिल सकते हैं 15 लाख रुपये - फोटो : i stock

250 रुपये का निवेश

  • इस योजना में आप हर महीने मिनिमम 250 रुपये का निवेश कर सकते हैं। इसमें आप अधिकतम 150,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं। केंद्र सरकार की इस लोकप्रिय स्कीम के तहत आप अपनी बेटी के लिए 15 लाख तक का फंड तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana will secure your daughter future you will get 15 lacs rupees on maturity under this scheme
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आपकी बेटी को कैसे मिल सकते हैं 15 लाख रुपये - फोटो : i stock

कैसे मिल सकते हैं 15 लाख रुपये?

  • इस स्कीम में आप अगर हर महीने मात्र 3 हजार रुपये का निवेश करते हैं। इसका मतलब हर साल आप अगर 36 हजार रुपये लगाते हैं, तो इस पर 7.6 फीसदी कंपाउंडिंग के हिसाब से आपको ब्याज का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana will secure your daughter future you will get 15 lacs rupees on maturity under this scheme
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आपकी बेटी को कैसे मिल सकते हैं 15 लाख रुपये - फोटो : i stock
  • इस तरीके से बेटा का उम्र 21 साल होने पर यानी मेच्योरिटी पर ये रकम करीब 15,22,221 रुपये हो जाएगी। इस तरह आ भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed