साल 2015 में केंद्र सरकार ने 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत बच्चियों के बेहतर भविष्य को प्रोत्साहित करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना में आप अपनी बेटी की पढ़ाई या फिर शादी के लिए एक बड़ा फंड बना सकते हैं। इस योजना में माता-पिता या कोई भी अभिभावक एक बेटी के नाम पर केवल एक अकाउंट खोल सकते हैं। वहीं दो अलग-अलग बेटियों के नाम पर अधिकतम दो अकाउंट खोले जा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना किसी भी दूसरे बैंक जमा की तरह निश्चित आय योजना है, जिसमें हर साल पैसे जमा कर सरकार द्वारा घोषित ब्याज हासिल किया जा सकता है। अगर आपके भी घर में बेटी है तो इस योजना के तहत खाता खुलवा कर लाभ ले सकते हैं। इस योजना को और बेहतर बनाने के लिए शुरुआत से लेकर अभी कुछ बदलाव भी हो चुके हैं, जिनके बारे में जानना आपके लिए जरूरी है। आइए जानते हैं इस योजना अब तक क्या-क्या बदलाव हुए हैं...
{"_id":"620a2f3a88ede32f3f0101fc","slug":"sukanya-samriddhi-yojana-some-major-changes-in-ssy-scheme-know-about-them","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना में अब तक हो चुके हैं ये बड़े बदलाव, निवेश से पहले जान लीजिए नया नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना में अब तक हो चुके हैं ये बड़े बदलाव, निवेश से पहले जान लीजिए नया नियम
Mon, 14 Feb 2022 04:50 PM IST
आशिकी पटेल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 14 Feb 2022 04:50 PM IST
विज्ञापन
सुकन्या समृद्धि योजना में अब तक हो चुके हैं ये बड़े बदलाव
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुकन्या समृद्धि योजना में अब तक हो चुके हैं ये बड़े बदलाव
- फोटो : iStock
सुकन्या समृद्धि योजना में क्या-क्या हुए बदलाव ?
तीसरी बेटी के लिए भी खोल सकेंगे खाता
तीसरी बेटी के लिए भी खोल सकेंगे खाता
- पहले इस योजना में दो बेटियों के लिए ही खाता खोलने का प्रावधान था। वहीं तीसरी बेटी पर ये फायदा नहीं मिलता था। लेकिन नए नियम के तहत अगर एक बेटी के बाद दो जुड़वां बेटियां पैदा होती हैं तो उन दोनों के लिए भी खाता खोला जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना में अब तक हो चुके हैं ये बड़े बदलाव
- फोटो : iStock
डिफॉल्ट अकाउंट पर नहीं बदलेगी ब्याज दर
- नए नियम के तहत अगर सुकन्या समृद्धि खाते को किसी वजह से डिफॉल्ट मान लिया गया है और खाते को दोबारा एक्टिव नहीं किया जाता है, तब भी मैच्योर होने तक खाते में जमा राशि पर लागू दर से ब्याज मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकन्या समृद्धि योजना में अब तक हो चुके हैं ये बड़े बदलाव
- फोटो : iStock
समय से पहले भी बंद कर सकते हैं खाता
- पहले इस योजना के तहत खोले गए खाते को सिर्फ दो परिस्थियों में बंद किया जा सकता था। पहला बेटी की मौत हो जाने पर और दूसरा यदि बेटी के रहने का पता बदल जाए तब। लेकिन अब नए बदलाव के बाद खाताधारक की जानलेवा बीमारी को भी इसमें शामिल कर लिया गया है। इसके अलावा जो भी अभिभावक इस अकाउंट को चला रहा था उसकी मौत होने पर भी समय से पहले खाता बंद किया जा सकता है।
विज्ञापन
सुकन्या समृद्धि योजना में अब तक हो चुके हैं ये बड़े बदलाव
- फोटो : iStock
बेटी खुद भी ऑपरेट कर सकती है खाता
- पहले इस योजना में नियम था कि बेटी इस खाते के शुरू होने के 10 साल में ही ऑपरेट कर सकती है, लेकिन नए नियमों के मुताबिक 18 साल की उम्र से पहले बेटी को खाता ऑपरेट करने की मंजूरी नहीं दी जाएगी। उससे पहले अभिभावक ही खाते को ऑपरेट करते रहेंगे।