फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुकन्या समृद्धि योजना: आपकी बेटी को भी मिल सकते हैं लाखों रुपये, जानें कैसे

Fri, 06 Sep 2024 03:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 06 Sep 2024 03:07 PM IST
विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana Registration and Benefits
सुकन्या समृद्धि योजना को भारत सरकार चलाती है। - फोटो : Amar Ujala

Sukanya Samriddhi Yojana: आज के समय में जहां लोग अपने आज पर काफी खर्च करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोग अपने आने वाले कल के लिए भी बचत करते हैं। ऐसा इसलिए ताकि बुढ़ापे में उन्हें आर्थिक रूप से कोई दिक्कत न हो। इसके लिए कोई किसी योजना में निवेश करता है तो कोई बैंक में पैसे रखता है या कोई एफडी करवाता है आदि। ठीक ऐसे ही लोग अपने बच्चे के भविष्य को लेकर भी चिंतित रहते हैं। खासतौर पर अपनी बेटी के लिए लोग पैसे निवेश करना चाहते हैं और करते भी हैं। अगर आप भी अपनी बेटी के लिए बचत करना चाहते हैं तो आपके लिए एक योजना है सुकन्या समृद्धि योजना। जहां आप अपनी बेटी के लिए लाखों रुपये जोड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से...

Sukanya Samriddhi Yojana Registration and Benefits
सुकन्या समृद्धि योजना को भारत सरकार चलाती है। - फोटो : Istock

योजना को समझ लीजिए पहले

  • सुकन्या समृद्धि योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत देश की बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ये योजना चलाई गई। आप इस योजना में निवेश करके अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं और अपनी बेटी के भविष्य को आर्थिक रूप से संपन्न बना सकते हैं।
Sukanya Samriddhi Yojana Registration and Benefits
सुकन्या समृद्धि योजना को भारत सरकार चलाती है। - फोटो : Istock

कितना निवेश कर सकते हैं?

  • बात अगर इस योजना में निवेश करने के तरीके की करें तो आप इस योजना में कम से कम 250 रुपये निवेश कर सकते हैं। जबकि, आप अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। ऐसा करके आप इस योजना से जुड़ सकते हैं और अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana Registration and Benefits
सुकन्या समृद्धि योजना को भारत सरकार चलाती है। - फोटो : Istock

फायदा क्या है?

  • आप इस योजना में जो निवेश करते हैं तो आपको कुछ सालों के भीतर ही दोगुने पैसे मिल सकते हैं। इसमें आपको लगभग 7.6 या उससे ज्यादा की ब्याज दर से रिटर्न मिल सकता है। इसलिए इसमें पैसे निवेश करके आप अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80सी के तहत छूट भी मिलती है।
विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana Registration and Benefits
सुकन्या समृद्धि योजना को भारत सरकार चलाती है। - फोटो : istock

कैसे जुड़ सकते हैं योजना से? 

  • इस योजना से जुड़ने के लिए आपको पहले नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक जाना होता है
  • फिर आपको यहां पर आवेदन फॉर्म भरना होता है
  • भरे हुए फॉर्म के साथ आपको संबंधित दस्तावेज लगाने होते हैं
  • अब भरे हुए फॉर्म को दस्तावेज के साथ जमा करवा दें जिसके बाद आपकी बेटी का खाता सुकन्या समृद्धि योजना में खुल जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed