Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Investment: सुकन्या समृद्धि योजना में करें 12,500 रुपये निवेश, बिटिया की शादी के लिए जुटा सकते हैं 69.27 लाख

Tue, 15 Jul 2025 04:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 15 Jul 2025 04:10 PM IST
सार

इस स्कीम में माता पिता अपनी बेटी के नाम पर खाता खोल सकते हैं और उसके नाम पर हर साल थोड़ी थोड़ी राशि का निवेश करके भविष्य में उसकी शादी या पढ़ाई लिखाई के लिए अच्छे खासे पैसे जुटा सकते हैं।

विज्ञापन
Sukanya samriddhi yojana investment plan check how may get 69 lakhs rupees for daughter marriage
सुकन्या समृद्धि योजना - फोटो : AdobeStock

बेटी की शादी एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। इस कारण बेटी के जन्म के बाद से माता पिता उसकी शादी के लिए पैसों के बचत करने की शुरुआत कर देते हैं। हालांकि, आप अपने इन बचत के पैसों को सरकार की एक शानदार योजना में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2015 में की थी। यह एक लंबी समयावधि की बचत योजना है। इस स्कीम में माता पिता अपनी बेटी के नाम पर खाता खोल सकते हैं और उसके नाम पर हर साल थोड़ी थोड़ी राशि का निवेश करके भविष्य में उसकी शादी या पढ़ाई लिखाई के लिए अच्छे खासे पैसे जुटा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना की खास बात यह है कि अन्य बचत योजना की तुलना में इसमें आपको सर्वाधिक ब्याज दर मिलती है। 

Trending Videos
Sukanya samriddhi yojana investment plan check how may get 69 lakhs rupees for daughter marriage
सुकन्या समृद्धि योजना - फोटो : AdobeStock

वर्तमान समय में सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस योजना में आप 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम पर खाता खुलवा सकते हैं। खाता खुलवाने के बाद आप इस योजना में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। 

Sukanya samriddhi yojana investment plan check how may get 69 lakhs rupees for daughter marriage
सुकन्या समृद्धि योजना - फोटो : AdobeStock

सरकार की इस योजना में आप बिटिया के नाम पर न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश कर सकते हैं। इस योजना में आपको खाता खुलवाने के 15 वर्षों तक निवेश करना होता है। वहीं स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड कुल 21 वर्षों का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sukanya samriddhi yojana investment plan check how may get 69 lakhs rupees for daughter marriage
सुकन्या समृद्धि योजना - फोटो : AdobeStock

अगर आप इस स्कीम में अपनी बिटिया का खाता खुलवाकर हर महीने 12,500 रुपये बचाकर सालाना 1.5 लाख रुपये का निवेश 15 वर्षों तक करते हैं। इस स्थिति में वर्तमान ब्याज दर 8.2 पर कैलकुलेट करें तो 21 वर्षों बाद मैच्योरिटी के समय आप करीब 69,27,578 रुपये जुटा सकेंगे। 

विज्ञापन
Sukanya samriddhi yojana investment plan check how may get 69 lakhs rupees for daughter marriage
सुकन्या समृद्धि योजना - फोटो : AdobeStock

सुकन्या समृद्धि योजना देश में काफी लोकप्रिय स्कीम है। इस स्कीम में देश में लाखों लोग निवेश कर रहे हैं। इस स्कीम में निवेश करके आप अपनी बिटिया की शादी के समय अच्छे खासे पैसे जुटा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed